आमजन तक पहुंचाएं जन कल्याणकारी योजनाएं

पथरहिया स्थित विकास भवन में संसदीय कार्य ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास आनंद स्वरूप शुक्ल ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मंडलीय कार्यो की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन खासकर महिलाओं तक पहुंचाए। इसमें लापरवाही पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद विकास खंड छानबे के ब्लाक सभागार में पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 08:42 PM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2019 12:45 AM (IST)
आमजन तक पहुंचाएं जन कल्याणकारी योजनाएं
आमजन तक पहुंचाएं जन कल्याणकारी योजनाएं

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पथरहिया स्थित विकास भवन में संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास आनंद स्वरूप शुक्ल ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मंडलीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन खासकर महिलाओं तक पहुंचाए। इसमें लापरवाही पर संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद विकास खंड छानबे के ब्लाक सभागार में पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया।

ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाए। सीडीओ प्रियंका निरंजन ब्लाक तथा जिला स्तर पर साप्ताहिक व मासिक समीक्षा कराना सुनिश्चित करें। अधिक महिलाओं को समूहों से जोड़े। समूह के माध्यम से महिलाओं को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराया जाए। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महानिदेशक एल वेंक्टेश्वर लू ने योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य, पीडी ऋषि मुनि उपाध्याय, एनआरएलएम अजितेंद्र नारायण आदि मौजूद रहे।

गैपुरा : संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास आनंद स्वरूप शुक्ल ने छानबे विकास खंड में आजीविका मिशन के समाधान दिवस पर गुरुवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याओं को सुना। नर्रोईया की मीना देवी, नेवढिया की सखी देवी, गौरा से निशा, संगीता, सुशीला, अंजना आदि ने अपनी समस्या को राज्य मंत्री को समस्या बताया। कहा कि खाता खोलने में बैंक कर्मचारियों द्वारा काफी परेशान किया जाता है। आर्यावर्त बैंक में काफी समस्या होती है। कहा कि समूह से जुड़ने के बाद आप सबल हो गई हैं। समूह द्वारा निर्मित उत्पाद को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। सिगल यूज प्लास्टिक वातावरण के लिए ठीक नहीं इसका बहिष्कार करें। समूह की महिलाओं को चार पहिया वाहन चलाने के लिए निश्शुल्क ट्रेनिग दी जाए। एसआरएलएम के डीजी एल वेंकटेश्वर लू ने विस्तार से चर्चा की। समूह की बहनों की समस्या का समाधान करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। सीडीओ प्रियंका निरंजन ने समूह की महिलाओं को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बताया कि छानबे ब्लॉक मे लगभग 1400 समूहों का गठन किया गया है। संयुक्त विकास आयुक्त ओम प्रकाश पांडेय, प्रभारी खंड विकास अधिकारी और डीसी एनआरएलएम आजितेंद्र नारायण मिश्रा मौजूद रहे। विजयपुर के गुड्डू चौबे की हत्या कि निष्पक्ष जांच कराने की मांग परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने की।

chat bot
आपका साथी