जल संरक्षण को लेकर जागरूक हो अब जनता

पिपराडाड़ स्थित कृषि भवन में संचय जल बेहतर कल के जागरूकता अभियान के तहत जल शक्ति अभियान का किसान मेला व गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कहा कि देश में गहराते जल संकट को देखते हुए जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उद्देश्य जल संरक्षण के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना और जल संसाधनों द्वारा हर घर में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 06:53 PM (IST) Updated:Wed, 04 Sep 2019 01:37 AM (IST)
जल संरक्षण को लेकर  जागरूक हो अब जनता
जल संरक्षण को लेकर जागरूक हो अब जनता

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पिपराडाड़ स्थित कृषि भवन में संचय जल, बेहतर कल के जागरूकता अभियान के तहत जल शक्ति अभियान का किसान मेला व गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कहा कि देश में गहराते जल संकट को देखते हुए जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उद्देश्य जल संरक्षण के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना और जल संसाधनों द्वारा हर घर में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है।

उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने किसानों को जल संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने कम पानी में होने वाली खेती के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा के वैज्ञानिक प्रो. श्रीराम सिंह द्वारा कम पानी से खेती करने के आधुनिक तकनीकी, जल संरक्षण व उसकी उपयोगिता इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। संयुक्त निदेशक डा. एके सिंह द्वार किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा. एसएन सिंह ने जल संचय करके भूमि के जल स्तर को बनाए रखने के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील किसान योगेंद्र सिंह ने जैविक खेती और संजय मिश्रा राजगढ़ ने केले की खेती के बारे में बताया। उपायुक्त मनरेगा मो. नफी से जल शक्ति अभियान के बारे में जागरूक करते हुए मेड़ों पर पौधारोपण करने को प्रेरित किया। भूमि संरक्षण अधिकारी जीत लाल गुप्ता ने खेत तालाब योजना के बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी