आय बढ़ाने को नकदी फसलों की खेती को दें बढ़ावा

जागरण संवाददाता मीरजापुर विकास खंड सीटी के नुआव गांव में डा. सुधा मिश्रा ने औद्यानिक खेत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 05:58 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 05:58 PM (IST)
आय बढ़ाने को नकदी फसलों की खेती को दें बढ़ावा
आय बढ़ाने को नकदी फसलों की खेती को दें बढ़ावा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : विकास खंड सीटी के नुआव गांव में डा. सुधा मिश्रा ने औद्यानिक खेती करने वाली प्रगतिशील महिलाओं से परिचर्चा की। उनके द्वारा किए जा रहे केला, ड्रैगन फ्रूट जैसे औद्यानिक एवं जैविक खेती के बारे में किसानों से मिलकर जानकारी ली। किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए नकदी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को जागरूक किया। प्रगतिशील किसान कनकलता पांडेय ने टमाटर की खेती को ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के माध्यम से करने के लिए किसानों को सलाह दी। साधना दूबे ने ड्रैगन फ्रूट की खेती एवं इसके फायदे के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान की। प्रगतिशील किसान प्रियंका दूबे ने केले की खेती के बारे में जानकारी दी। डा. सुधा मिश्रा को केले का कांदी देकर अपनी फसल के गुणवत्ता के विषय में जानकारी दी। उषा कनक पाठक ने मंच का संचालन किया। जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने किसानों के हित में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और किए जा रहे कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में रिकी, गुलाबी, चेतना सहित 100 प्रगतिशील महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रगतिशील महिला किसानों का उत्साहवर्धन किया।

chat bot
आपका साथी