कमलेश तिवारी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन

अखिल विश्व ब्राह्मण हिदुत्व शक्ति मोर्चा की ओर से कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। इनकी मांग है कि लखनऊ में कमलेश तिवारी हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच हो और आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। लखनऊ महानगर में कमलेश तिवारी की प्रतिमा लगाई जाए व उनके आवास पर पुलिस की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 05:35 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:13 PM (IST)
कमलेश तिवारी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन
कमलेश तिवारी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अखिल विश्व ब्राह्मण हिदुत्व शक्ति मोर्चा की ओर से कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। इनकी मांग है कि लखनऊ में कमलेश तिवारी हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच हो और आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। लखनऊ महानगर में कमलेश तिवारी की प्रतिमा लगाई जाए व उनके आवास पर पुलिस की सुरक्षा उपलब्ध कराए।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि हत्या से जुड़े सभी अरोपितों को गिरफ्तार किया जाए। हत्या की सीबीआइ जांच कराएं। पीड़ित किरन तिवारी को एक करोड़ रुपये की तत्काल सहायता दी जाए। साथ ही उनकी पत्नी या पुत को सरकारी नौकरी दिलाई जाए। वक्ताओं ने कहा कि झांसी में ब्राह्मण परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में सरकार द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शनाकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपीकांत मिश्रा, लालधर शुक्ला, राकेश मिश्रा, त्रिभुवन पांडेय, प्रमोद पांडेय, राजू तिवारी आदि लोग रहे।

chat bot
आपका साथी