प्रियंका के नेतृत्व में 25 को मीरजापुर पहुंचेगी प्रतिज्ञा यात्रा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा 25 अक्टूबर को जिले में पहुंचेगी। इसकी तैयारी को लेकर मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव व मीरजापुर प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:19 PM (IST)
प्रियंका के नेतृत्व में 25 को मीरजापुर पहुंचेगी प्रतिज्ञा यात्रा
प्रियंका के नेतृत्व में 25 को मीरजापुर पहुंचेगी प्रतिज्ञा यात्रा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा 25 अक्टूबर को जिले में पहुंचेगी। इसकी तैयारी को लेकर मिशन कंपाउंड स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव व मीरजापुर प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रतिज्ञा यात्रा 25 अक्टूबर को जनपद में प्रवेश करेगी। यात्रा को सफल बनाने में कांग्रेसजन जुट जाएं। ब्लाक, न्याय पंचायत अध्यक्ष सहित सभी को मिलकर राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा की प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाना है।

जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा बनी हैं तब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है। जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने बताया कि 25 अक्टूबर को प्रतिज्ञा यात्रा का अहरौरा में स्वागत किया जाएगा। अदलहाट बाजार में नुक्कड़ सभा की जाएगी। इसके बाद कांग्रेसजन पौनी चौराहा, चुनार, पड़री में भी स्वागत करेंगे।

इसके बाद बिनानी कालेज चौराहा पर स्वागत के बाद लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन, राजन पाठक, अमिताभ पांडेय, स्वरूप सिंह, अशोक धरकार, विधि सिंह, बिहारी उपाध्याय, जफर इकबाल, अर्चना मिश्रा, कुलदीप पटेल, दिनेश, रवि तिवारी, नवीन मिश्रा आदि थे।

chat bot
आपका साथी