विध्य कारिडोर के विरोध में प्रसपा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव शुक्रवार को विध्याचल पहुंचे और विध्य कारिडोर के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:32 PM (IST)
विध्य कारिडोर के 
विरोध में प्रसपा
विध्य कारिडोर के विरोध में प्रसपा

जासं, विध्याचल (मीरजापुर) : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव शुक्रवार को विध्याचल पहुंचे और विध्य कारिडोर के मुद्दे पर सरकार को घेरा। कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जनपद में संगठन को मजबूत करने, निष्क्रिय लोगों को चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है। कहा कि देश प्रदेश की हालत खराब है, जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है। उद्योग धंधे चौपट और व्यापारी कंगाल हो गए हैं। अपराधियों को सरकार के मंत्रियों व विधायकों का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि अगली सरकार बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नहीं बन पाएगी। उन्होंने विध्याचल में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट विध्य कारिडोर के संदर्भ में कहा कि जो सरकार विकास के नाम पर विध्याचल के लोगों का विनाश करने जा रही है, उसे सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। प्रदेश सचिव विपुल यादव, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उमर, निखिल, राजू शुक्ला, राजकुमार यादव, दिलीप यादव, राज कमल सिंह, गिरधर यादव, आलम खान, योगेश मिश्रा, अजय यादव आदि रहे।

chat bot
आपका साथी