मनरेगा में तालाब, सिल्ट सफाई खेल के मैदान को कराएं समतल

मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने नरायनपुर ब्लाक कार्यालय में शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारियों ग्राम विकास अधिकारियों तकनीकी सहायकों समेत अन्य ब्लाक कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार का विशेष जोर है कि मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएं। ऐसे में उन्होंने गांवों में तालाबों की खोदाई खेल के मैदान का समतलीकरण सिल्ट सफाई सिचाई जैसे बड़े काम कराने पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 10:02 PM (IST)
मनरेगा में तालाब, सिल्ट सफाई  खेल के मैदान को कराएं समतल
मनरेगा में तालाब, सिल्ट सफाई खेल के मैदान को कराएं समतल

जासं, चुनार (मीरजापुर) : मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने नरायनपुर ब्लाक कार्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों, तकनीकी सहायकों समेत अन्य ब्लाक कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार का विशेष जोर है कि मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएं। ऐसे में उन्होंने गांवों में तालाबों की खोदाई, खेल के मैदान का समतलीकरण, सिल्ट सफाई, सिचाई जैसे बड़े काम कराने पर जोर दिया।

शुक्रवार को मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने कहा कि इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र काम शुरू कराया जाए ताकि प्रवासी श्रमिकों की आर्थिक मंदी को दूर करने की दिशा में सुनियोजित काम हो सके। तकनीकी सहायक लाल बिहारी व अजीम को कार्य में सुधार लाने की ताकीद की। साथ ही दुर्गा और धीरेंद्र को अच्छे काम के लिए शाबासी दी। उन्होंने एक-एक ग्राम पंचायत अधिकारी की ग्राम वार समीक्षा की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से ड्रेस की सिलाई का काम शुरू कराने के निर्देश दिए ताकि आधी आबादी को रोजगार के अवसर मिले। उन्होंने बताया कि जिले में तीन लाख सत्रह हजार जोड़ी ड्रेस सिलने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान बीडीओ पवन कुमार सिंह, एडीओ आईएसबी रवींद्र कुमार, लेखाकर श्यामू यादव, ग्राविअ राजेश वर्मा, उमाशंकर सिंह, अजय कुमार, अर्चना सिंह आदि थे।

-मनरेगा सेक्योर लैब का किया उद्घाटन

नरायनपुर ब्लाक मुख्यालय पर मनरेगा अधिनियम के तहत तकनीकी स्टाफ के लिए निर्मित सेक्योर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन शुक्रवार को सीडीओ ने किया। ढाई लाख की लागत से तैयार इस लैब में मनरेगा संबंधित कार्यों का संपादन करने में मनरेगा के जेई, तकनीकी सहायक व कंप्यूटर आपरेटरों को सहूलियत होगी। इसके साथ ही ब्लाक परिसर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीडीओ, डीसी मनरेगा मु. नफीस व बीडीओ पवन कुमार सिंह ने नीम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी प्रेरणा कैंटीन

चुनार : नरायनपुर ब्लाक कार्यालय परिसर में प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंटीन को खोलने का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करना है। उन्होंने कहा कि इस कैंटीन का संचालन पूर्ण रूप से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा होगा। इससे लोगों को किफायती दरों में बेहतर नाश्ता व चाय आदि उपलब्ध होगी। आगे आने वाले समय में यहां भोजन की व्यवस्था भी होगी। सीडीओ ने बीडीओ पवन कुमार सिंह को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि दो सप्ताह के भीतर इसे खुलवाने की व्यवस्था करें। समूह से समृद्धि की ओर बढ़ रही महिलाएं : सीडीओ

गैपुरा : मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड छानबे के गैपुरा में संचालित जागृति प्रेरणा संकुल संघ का निरीक्षण किया। इस दौरान दीन दयाल अंत्योदय योजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए बनाए जा रहे ड्रेस को देखा। कहा कि समूह से महिलाएं समृद्धि की ओर बढ़ रही है। सीडीओ ने कहा कि आप लोग सिलाई का कार्य और तेज गति से करे और आर्डर दिया जायेगा। इसके पूर्व 16853 मास्क की सिलाई समूह द्वारा किया गया है। जिसका भुगतान अभी तक न होने पर सीडीओ ने दो तीन दिन में भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी