दर्शन कराने को लेकर पंडा को पुलिस ने पीटा, आक्रोश

मां विध्यवासिनी मंदिर की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:48 PM (IST)
दर्शन कराने को लेकर पंडा को पुलिस ने पीटा, आक्रोश
दर्शन कराने को लेकर पंडा को पुलिस ने पीटा, आक्रोश

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : मां विध्यवासिनी मंदिर की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने रविवार को एक पंडा की जमकर पिटाई कर दी। मामला उस वक्त बिगड़ा, जब ड्यूटीरत पुलिसकर्मी चंदौली जनपद के दो उच्चाधिकारियों को दर्शन कराने मंदिर ले जा रहे थे। यह देख एक पंडा ने इसे नियम विरूद्ध कार्य बताया। पंडा भी दर्शनार्थी को लेकर मंदिर में जाने लगा। इसी बात को लेकर पुलिस व पंडा के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी पुरोहित को पीटने लगे। यह देख वहां बड़ी संख्या में पंडा पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सभी ने पुलिसकमियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

शनिवार व रविवार को कोरोना के चलते साप्ताहिक बंदी लागू किया गया है।

धार्मिक स्थलों पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा है, लेकिन गंगा दशहरा के अवसर पर मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच चंदौली जनपद के दो उच्चाधिकारी परिवार के साथ दर्शन-पूजन करने विध्यधाम पहुंचे। पुलिसकर्मी उच्चाधिकारियों को दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के अंदर ले गए। यह देख मंदिर के नीचे खड़े दर्शनार्थियों ने इसका विरोध किया। कहा कि हम लोगों को मंदिर पर चढ़ने नहीं दिया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों को मंदिर के अंदर से दर्शन कैसे कराया जा रहा है। वहां मौजूद कुछ पंडा अपने लोगों को भी दर्शन कराने के लिए ले जाने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उनको रोक लिया। विरोध करने पर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर कई पुलिसकर्मी मिलकर एक पंडा की जमकर पिटाई कर दिए। इसकी खबर लगते ही पंडा समाज के लोग आक्रोशित हो गए। पुलिसकर्मियों के रवैऐ से आहत पंडा ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के इशारे पर पुलिसकर्मी अपने लोगों को दर्शन करा रहे हैं, लेकिन दूरदराज से आने वाले लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। जबकि नियम सभी के लिए समान है और इसका पालन तो खुद अधिकारियों को पहले करना चाहिए।

वर्जन

शनिवार व रविवार को कोरोना के चलते साप्ताहिक बंदी लागू किया गया है। रविवार को चंदौली जनपद के दो बड़े अधिकारियों को दर्शन-पूजन कराने ले गए। इसका लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने एक पंडा की पिटाई कर दी। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

-राजन पाठक, पूर्व अध्यक्ष, श्रीविध्य पंडा समाज। वर्जन

विध्याचल में दर्शन कराने को लेकर पंडा और पुलिस में नोकझोंक करने की शिकायत मिली है। सीओ नगर को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

- अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक।

chat bot
आपका साथी