हत्यारोपित को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुहार गांव में सवा चार साल पहले

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:29 PM (IST)
हत्यारोपित को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार
हत्यारोपित को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जमुहार गांव में सवा चार साल पहले होली के दिन एक ईंट-भट्ठे पर हुई महिला श्रमिक की हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक गोपाल गुप्ता ने बताया कि आरोपित सुरेंदर को उसके ग्राम टाकू, थाना कूडू जिला लोहरदगा, झारखंड स्थित आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपित सुरेंदर घटना को अंजाम देने के बाद से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। इस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था।

झारखंड के जिला गुमला, थाना घाघरा अंतर्गत ग्राम चुंदरी निवासी महेंद्र स्थानीय ईंट भट्ठों पर मजदूरों को लेकर आता था और अपनी पत्नी महेश्वरी के साथ भी भट्ठे पर मजदूरी करता था। जमुहार गांव स्थित एक ईंट भट्ठे वर्ष 2017 में 14 मार्च को होली के अवसर भट्ठे पर मौजूद सभी श्रमिकों से होली मिलने के लिए पति-पत्नी दोनों आए थे और सभी ने शराब का सेवन किया। महेश्वरी ने भी शराब पी रखी थी। इसके बाद मृतका का पति महेंदर सोने चला गया और महेश्वरी सुरेंदर के साथ बाहर निकली थी।

मृतका के पति ने मामले के संबंध में सुरेंदर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तहरीर देकर बताया था कि आरोपित ने ही उसकी पत्नी की हत्या की थी। कोतवाल ने बताया कि आरोपित ने गला घोंट कर महेश्वरी की हत्या की थी। 28 जुलाई को कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झारखंड के लोहरदगा जाकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। टीम में योगेंद्र यादव, हेड कास्टेबल. प्रमोद कुमार यादव, आरक्षी नागेंद्र पटेल थे।

chat bot
आपका साथी