पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक

सक्तेशगढ़ क्षेत्र के नुनौटी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति द्वारा संचालित राज्यों में महिलाओं एवं युवा संगठन के माध्यम से हितभागी जिला एवं ब्लाक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर ¨सह पटेल ने शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 07:46 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 11:57 PM (IST)
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक
पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : सक्तेशगढ़ क्षेत्र के नुनौटी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति द्वारा संचालित राज्यों में महिलाओं एवं युवा संगठन के माध्यम से हितभागी जिला एवं ब्लाक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर ¨सह पटेल ने शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि पौधरोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संतुलन के साथ अच्छी बारिश के लिए पौधों का महत्व बताया।

रमाशंकर पटेल ने लगातार बढ़ रहे रोगों पर चर्चा करते हुए कहा कि रोगों के पैर पसारने का सबसे बड़ा कारण हमारे बीच जागरूकता की कमी है। जब तक हम जागरुक नहीं होंगे जब तक हमारा एवं हमारे देश का विकास संभव नहीं है। बच्चों की उच्च शिक्षा तथा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ पर जोर दिया और सरकार की कई योजनाओं पर चर्चा की। इसके पूर्व बच्चों एवं बच्चियों ने कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक दहेज-लेना, दहेज-देना स्वच्छता अभियान और गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। पौधरोपण व पर्यावरण सुरक्षा पर सुनील द्वारा गाए गए गीत काट मेरे भाई, तेरा मैंने क्या बिगाड़ा है, ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में एसडीओ मीरजापुर एनवी ¨सह, एसडीओ चुनार पंकज शुक्ला, रेंजर आरबी यादव, संस्था सचिव अनूप श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान नुनौटी सीता देवी, राजेंद्र ¨सह, सूर्यबली, मनोज यादव आदि मौजूद थे। संचालक एनपीआरसी तेंदुआ कला श्रीप्रकाश ¨सह ने किया।

chat bot
आपका साथी