पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह-जगह लगाए पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न संस्थाओं की ओर से जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों ने पौधरोपण करने के साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:11 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह-जगह लगाए पौधे
पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह-जगह लगाए पौधे

जासं, मीरजापुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न संस्थाओं की ओर से जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों ने पौधरोपण करने के साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया। आरोग्य भारती एवं विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से लोहंदीकला व हलिया ब्लाक में गिलोय, अर्जुन, खदिर, हठजोड़, हरसिगार, सीता, अशोक, आंवला, नींबू, तेजपत्र व तुलसी सहित औषधीय पौधे लगाए गए और वितरित भी किए गए। आरोग्य भारती के सचिव डा. अवनीश पांडेय ने बताया कि कोरोनाकाल में आयुर्वेदिक औषधियां स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। प्राकृतिक उपहारों का दोहन रोकने के साथ ही उनके संरक्षण व संवर्धन के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, ईओ ओमप्रकाश व संजय सिंह ने लालडिग्गी स्थित नगर पालिका कार्यालय परिसर पर पौधरोपण किया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक रमेंद्र शुक्ला, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आरएन सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव सहित 550 सीएससी संचालकों ने एक लाख पौधरोपण के लक्ष्य के सापेक्ष दो हजार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी