Mirzapur Loksabha Result : मीरजापुर लोस से अनुप्रिया पटेल ने दूसरी बार जीत हासिल की

अनुप्रिया पटेल ने अपने पिछले रिकॉर्ड 2 लाख 19 को तोड़ते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन सपा के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद को 2 लाख 30 हजार से अधिक मतों से हरा कर विजयी घोषित हुईं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 07:25 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 08:16 PM (IST)
Mirzapur Loksabha Result : मीरजापुर लोस से अनुप्रिया पटेल ने दूसरी बार जीत हासिल की
Mirzapur Loksabha Result : मीरजापुर लोस से अनुप्रिया पटेल ने दूसरी बार जीत हासिल की

मीरजापुर, जेएनएन। भाजपा व अपना दल (एस) की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने अपने पिछले रिकॉर्ड 2 लाख 19 को तोड़ते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन सपा के प्रत्याशी रामचरित्र निषाद को 2 लाख 30 हजार से अधिक मतों से हरा कर विजयी घोषित हुईं। इस तरह कुल 2.30 लाख मतों से अनुप्रिया पटेल ने मीरजापुर लोकसभा में जीत हासिल कर ली है। देर शाम 5.30 बजे आए चुनाव परिणाम में अनुप्रिया पटेल दोबारा मीरजापुर लोकसभा से बतौर सांसद चुन ली गईं। 

एनडीए अपना दल (एस) प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने 591564 मत पाकर 232008 से जीत हासिल की। उन्होंने सपा गठबंधन प्रत्याशी रामचरित्र निषाद को पराजित किया। रामचरित्र निषाद को कुल 359556 मत मिले। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी को 91392 मत ही प्राप्त हुए।

गुरुवार की देर शाम चुनाव परिणाम घोषित होते ही लोकसभा मीरजापुर को नया सांसद भी मिल गया। मीरजापुर लोकसभा सीट के लिए सातवें चरण में 19 मई को 60.76 फीसद मतदान हुआ था। जबकि पिछली बार अपना दल प्रत्‍याशी अनुप्रिया पटेल ने 25 फीसद मत पाकर जीत हासिल की थी। 

---------------------------

जानिए कब क्‍या आया परिणाम

5.30 बजे : अंतिम दौर की मतगणना में भाजपा व अपना दल प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल को 587430 मत, सपा के रामचरित्र निषाद को 357423 मत, कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी को 90991 मत हासिल हुए हैं। 

5.15 बजे : मतगणना के 28 वें चरण में अनुप्रिया पटेल (अपना दल व भाजपा) 548635 पहले स्‍थान पर, रामचरित्र निषाद (सपा) 332389 मतों के साथ दूसरे स्‍थान पर और ललितेशपति त्रिपाठी (कांग्रेस) 85990 मतों के साथ तीसरे स्‍थान पर चल रहे हैं।

4 बजे : 20वें चरण की मतगणना के बाद एनडीए अपना दल प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने तकरीबन डेढ़ लाख मतों से बढ़त बना ली है। उन्हें 388037 मत मिले हैं। इसके अलावा गठबंधन सपा प्रत्याशी राम चरित्र निषाद को 2412 73 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी को 64497 मत प्राप्त हुए हैं।

3.30 बजे : अपना दल (एस)-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल को 413346, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी भाईलोल कोल को 349241 व कांग्रेस प्रत्याशी भगवती प्रसाद चौधरी को कुल 33263 मत मिले। इसमें अपना दल प्रत्याशी 64105  मतों से आगे हैं। इसके साथ ही राबर्ट्सगंज, दुद्धी व ओबरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना समाप्त हो गई है। 

3 बजे : अनुप्रिया पटेल फ‍िलहाल 138840 वोट से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया पटेल को अब 387932 मत, सपा को 249092 मत, कांग्रेस को 65253 मत मिल चुके हैं।

2.50 बजे : भाजपा व अपना दल एस की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने प्रतिद्वंदियों पर तकरीबन एक लाख मतों से अजेय बढ़त बना ली है। अब तक के 15 चरणों की मतगणना में उन्हें 281806 मत मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी सपा गठबंधन प्रत्याशी राम चरित्र निषाद को 184053 मत मिले और कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी को मात्र 50094 मत ही हासिल हो सके। हर चरण की मतगणना में अनुप्रिया ने बढ़त बनाई हुई है।

2.30 बजे : हर चक्र में बढ़त बनाते हुए भाजपा व अपना दल एस प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने अन्य दलों के प्रत्याशियों को 77 हजार से अधिक मतों से पीछे छोड़ दिया। 13वें चरण की मतगणना में उन्हें 239362 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी राम चरित्र निषाद को 161653 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी 43658 मतों पर ही सिमटे रहे। 

2.15 बजे : 12 वें चरण की मतगणना में अपना दल व भाजपा की साझा उम्‍मीदवार अनुप्रिया पटेल ने 219759 मत हासिल किया है, गठबंधन की ओर से रामचरित्र निषाद ने 150041 मत और कांग्रेस की ओर से ललितेशपति त्रिपाठी ने 41049 मत हासिल किया है।

1.50 बजे : 10 वें चरण की मतगणना में अपना दल व भाजपा प्रत्‍याशी अनुप्रिया पटेल ने 180023, रामचरित्र निषाद (सपा) 127033, ललितेशपति त्रिपाठी (कांग्रेस) ने 24745 मत हासिल किया है।  

11.30 बजे : अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल 93546 मत, सपा (गठबंधन) राम चरित्र निषाद 73324 वोट, कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी को 18786 मत मिला है। इसप्रकार मीरजापुर से अनुप्रिया पटेल 20222 वोट से आगे चल रही हैं। 

11 बजे : मतगणना में अभी तक अनुप्रिया 6304 वोट से आगे हैं। एनडीए प्रत्याशी को 16737, गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 13133 और ललितेश पति त्रिपाठी को 3011 वोट मिले हैं। मतगणना का अनाउंसमेंट न होने से प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में आक्रोश है। हालांकि अंदर च रहे मतगणना में 12628 मतों से अनुप्रिया आगे चल रही हैं।

10 बजे : मीरजापुर में पहले चक्र की मतगणना में भाजपा अपना दल की प्रत्‍याशी अनुप्रिया पटेल को 16723 मत, गठबंधन के रामचरित्र निषाद को 12803 मत और कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी 2939 पा चुके हैं।अनुप्रिया पटेल फ‍िलहाल 3920 से गठबंधन से आगे है।

9:50 बजे : अपना दल 9065, सपा - 3750, कांग्रेस-859 मत पा चुके हैं। यहां पर अपना दल प्रत्‍याशी अनुप्रिया पटेल 5313 मतो से आगे हैं।

9:30 बजे : भाजपा-अपना दल एस प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी राम चरित्र निषाद से 3317 वोट से आगे। अनुप्रिया पटेल 3317 वोट से आगे चल रही हैं। अब तक अनुप्रिया पटेल 4734 मत, दूसरे स्थान पर रामचरित्र निषाद 1416 मत और कांग्रेस के ललितेशपति त्रिपाठी 437 मत पा चुके हैं।

8:30 बजे : नगर के पालीटेक्निक परिसर में मतगणना करीब आधे घंटे देरी से शुरू हुआ। 8:30 बजे मतगणना शुरू होने पर एजेंटों ने नाराजगी जताई। कहा कि  प्रशासन की लापरवाही के चलते मतगणना शुरू होने में देरी हुई है।

2014 मीरजापुर लोकसभा परिणाम : चुनाव में अनुप्रिया पटेल भाजपा अपना दल गठबंधन की ओर से प्रत्याशी थीं जिन्‍होंने 436536 मत पाकर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे स्‍थान पर बसपा के समुंद्र बिंद ने 217457 मत हासिल किया था वहीं तीसरे स्‍थान पर रहे कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी ने 152666 मत हासिल किया था। 

मीरजापुर संसदीय क्षेत्र - 79

कुल मतदाता 

1842402
कुल पड़े मत 1107365
कुल पुरुष मतदाता 971042
कुल पुरुष पड़े मत 587349
कुल महिला मतदाता 871205
कुल महिला पड़े मत 520015
अन्‍य मत 01
पोस्टल बैलेट वोटर 271
ईडीसी  800

मीरजापुर लोकसभा के प्रत्याशी : मीरजापुर में कुल नौ प्रत्‍याशी लोकसभा चुनाव के मैदान में थे। यहां सपा बसपा महागठबंधन से रामचरित्र निषाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ललितेश पति त्रिपाठी, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से जीरा देवी, सत्य बहुमत पार्टी से अर्चना मिश्रा, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी से राधेश्याम इंसान, अपना दल (एस)- भाजपा से अनुप्रिया सिंह पटेल, भारत प्रभात पार्टी से आदेश त्यागी, राष्ट्रीय समाज पक्ष से दिनेश कुमार पाल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से आशीष कुमार त्रिपाठी चुनावी मैदान में थे।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी