साप्ताहिक लाकडाउन का खुले दिल से लोगों ने किया पालन

जागरण संवाददाता मीरजापुर दिन शनिवार। साप्ताहिक लाकडाउन का पहला दिन। सड़कों पर स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 06:29 PM (IST)
साप्ताहिक लाकडाउन का खुले दिल से लोगों ने किया पालन
साप्ताहिक लाकडाउन का खुले दिल से लोगों ने किया पालन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : दिन : शनिवार। साप्ताहिक लाकडाउन का पहला दिन। सड़कों पर सन्नाटा पसरा। लोग घरों में सिमटे हुए। कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार की रात्रि आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक साप्ताहिक लाकडाउन लगाया है। साप्ताहिक लाकडाउन को लोगों ने खुले दिल से स्वागत और पालन किया। कोरोना को मात देने के लिए लोग अपने-अपने घरों में सिमटे रहे। कभी कभार दुध देने वाले, एंबुलेंस या दवा आदि लेकर जा रहे लोगों के वाहनों से सड़कों पर सन्नाटे की खामोशी टूट रही थी।

साप्ताहिक लाकडाउन के चलते नगर के घंटाघर, संकटमोचन, अस्पताल मार्ग, कलेक्ट्रेट मार्ग, पक्की सराय, मुकेरी बाजार, वासलीगंज, रमईपट्टी आदि बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में कुछ जरूरतमंद लोग ही सामानों को ले जाते हुए दिखे। जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्र में मास्क की अनिवार्यता की गई है। पहली बार एक हजार और दूसरी बार अधिकतम 10 हजार का जुर्माना किया जाएगा। मास्क के अनिवार्यता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित थानों के थानध्यक्षों की होगी। कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की निर्वाध आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। कोविड 19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए जन सामान्य धार्मिक कार्यक्रम घर के अंदर ही करें। लाकडाउन का पालन कराने को गस्त करती रही पुलिस

साप्ताहिक लाकडाउन के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस के जवान लाकडाउन का पालन कराने के लिए गस्त करते हुए दिखे। चौराहों पर निकलने वाले लोगों को पुलिसकर्मी मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। शादी के लिए 100 की रहेगी अनुमति

जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि शादी विवाह का आयोजन पूर्व निर्धारित है। कोविड 19 संक्रमण के चलते बंद स्थानों पर 50 व्यक्ति के प्रतिबंध और खुले स्थान पर 100 व्यक्तियों के प्रतिबंध के साथ अनुमति होगी। कार्यक्रम में कोविड 19 प्रोटोकाल के पालन के साथ ही मास्क, शारीरिक दूरी, सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। प्रेस प्रिट व इलेक्ट्रानिक मीडिया को परिचय पत्र के आधार पर अनुमति होगी। आक्सीजन उपलब्ध कराने की आयुक्त से मांग

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने जिले में बढ़ रहे कोरोना मामले को लेकर चिता जताई। संक्रमितों की संख्या में आए दिन इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल से लेकर शहर के अन्य अस्पतालों में आक्सीजन एवं बेड की कमी दिखाई पड़ रही है। उन्होंने सभी समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त से बात की और साथ ही रामकृष्ण सेवा आश्रम में आक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की, जिससे अस्पताल परिसर में खाली पड़े 40 बेडों पर संक्रमितों का उपचार हो सके।

chat bot
आपका साथी