आकर्षक मेहंदी व रंगोली खूब भाया

जागरण संवाददाता मीरजापुर कसेरा समाज नवयुवक एवं महिला समिति की ओर से रविवार को राज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 08:09 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 08:09 PM (IST)
आकर्षक मेहंदी व रंगोली खूब भाया
आकर्षक मेहंदी व रंगोली खूब भाया

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कसेरा समाज नवयुवक एवं महिला समिति की ओर से रविवार को राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन प्राकटोत्सव के उपलक्ष्य में झावांगढ़ में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दीवाली कार्ड मेकिग, मेहंदी, कैरम व रंगोली लोगों को खूब भाया। कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्ण कुमार कसेरा ने भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को 10 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान आतिन कसेरा, घनश्याम दास, माधुरी प्रकाश कसेरा, विनीता सिंह कसेरा, पद्मिनी बिद्रा, सुनीता, नितेश, निखिल, सौरभ, प्रशांत, मनीष, रमेश चंद, ओमप्रकाश, अनिल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी