92 क्रय केंद्रों पर जिले में होगी धान खरीद

जागरण संवाददाता मीरजापुर जिले में अब 92 क्रय केंद्रों पर अन्नदाताओं से धान की खरीद की जा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 04:52 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 04:52 PM (IST)
92 क्रय केंद्रों पर जिले में होगी धान खरीद
92 क्रय केंद्रों पर जिले में होगी धान खरीद

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिले में अब 92 क्रय केंद्रों पर अन्नदाताओं से धान की खरीद की जाएगी। पीसीयू के 20 और नैफेड के छह सहित 26 केंद्रों को स्वीकृति मिली है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने किसानों की सुविधा के लिए 26 क्रय केंद्र खोलने के लिए स्वीकृति प्रदान किया है। हालांकि अभी कुछ और क्रय केंद्र भी जिले में अनुमोदित हो सकते हैं। जिलाधिकारी द्वारा 26 और क्रय केंद्रों के अनुमोदन के पश्चात जनपद में धान क्रय केंद्रों की संख्या 66 से बढ़कर अब 92 हो गई है, जिससे किसानों को अपना धान विक्रय करने में सुगमता होगी। धान खरीद संबंधी शिकायत व सुझाव 18001800150 पर किसान दर्ज करा सकते हैं।

विध्याचल मंडल में 01 नवंबर से धान की खरीद शुरू हो चुकी है, जो 28 फरवरी 2022 तक चलेगी। डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह ने बताया कि धान खरीद के लिए जिले में 92 केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन ये संख्या बढ़ भी सकती है। तहसीलवार सदर में 19, मड़िहान में 19, लालगंज में 25 तथा चुनार में 29 क्रय केंद्र में संचालित किए जा रहे हैं। खाद्य विभाग की विपणन शाखा के 28, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पीसीएफ) के 32, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन लिमिटेड (पीसीयू) के 20, नैफेड के छह, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद मंडी समिति के चार तथा भारतीय खाद्य निगम एफसीआई के दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर 2,21,000 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। मूल्य समर्थन योजना के तहत कामन के लिए 1940 रुपया और ग्रेड ए के लिए 1960 रुपया समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। विपणन शाखा के रंजन सिंह व सुरेंद्र पाल सिंह, भारतीय खाद्य निगम के शिवकांत दुबे और मंडी समिति के दिलीप सिंह द्वारा केंद्रों पर खरीद की जा रही है।

chat bot
आपका साथी