साधन सहकारी समिति भटवारी दिघिया पर धान खरीद शुरू

क्षेत्र के साधन सहकारी समिति भटवारी दिघिया में डस्टर मशीन के अभाव में धान खरीद नहीं हो रही थी। इसके चलते किसानों को काफी दिक्कतें हो रही थी और गेहूं की खेती प्रभावित हो रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:49 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:49 PM (IST)
साधन सहकारी समिति भटवारी दिघिया पर धान खरीद शुरू
साधन सहकारी समिति भटवारी दिघिया पर धान खरीद शुरू

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : क्षेत्र के साधन सहकारी समिति भटवारी दिघिया में डस्टर मशीन के अभाव में धान खरीद नहीं हो रही थी। इसके चलते किसानों को काफी दिक्कतें हो रही थी और गेहूं की खेती प्रभावित हो रही थी। दैनिक जागरण ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए 29 नवंबर को अपने अंक में पेज संख्या दो पर 'डस्टर मशीन न होने से धान खरीद हुई प्रभावित' की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने सोमवार से तत्काल निर्देश जारी करते हुए खरीद शुरू करा दिया। धान खरीद शुरू होते ही किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी और जागरण को धन्यवाद दिया।

अधिकारियों के निर्देश पर केंद्र प्रभारी ने आनन-फानन में तत्काल डस्टर मशीन खरीद कर धान खरीद शुरू करा दिया। पहले दिन बरी गांव निवासी किसान रमेश पटेल से 58 क्विटल की खरीद हुई है। केंद्र पर धान की खरीद शुरू हो जाने पर हलिया, भटवारी, बरी, बसुहरा, दिघिया, मधोर, हथेड़ा आदि गांव के किसानों में खुशी की लहर देखी। साधन सहकारी समिति भटवारी दिघिया के केंद्र प्रभारी रमाकांत मौर्य ने बताया कि धान की खरीद शुरू हो गई है डस्टर मशीन खरीद लिया गया है। बोरी के लिए डिमांड भेज दी गई है, बोरी मिलते ही तेजी के साथ धान की खरीद की जाएगी।

chat bot
आपका साथी