धान लदा ट्रैक्टर ट्राली कूप में पलटा, बाल-बाल बचा चालक

जागरण संवाददाता पटेहरा (मीरजापुर) मड़िहान थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव में धान लदा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:42 PM (IST)
धान लदा ट्रैक्टर ट्राली कूप में पलटा, बाल-बाल बचा चालक
धान लदा ट्रैक्टर ट्राली कूप में पलटा, बाल-बाल बचा चालक

जागरण संवाददाता, पटेहरा (मीरजापुर) : मड़िहान थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव में धान लदा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर कूप में पलट गया। इससे 30 क्विटल धान मिट्टी में मिलकर खराब हो गया। हालांकि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को बाहर निकाला गया।

पड़रिया कला की प्रधान विभा तिवारी का भतीजा अशोक तिवारी सोमवार की रात सिवान के खलिहान से ट्रैक्टर ट्राली पर लगभग 30 क्विटल धान लादकर घर आ रहा था। ज्यो ही सड़क पर चढ़ना चाहा कि भार अधिक होने के कारण ट्रैक्टर का अगला भाग उठ गया। इसी बीच पिछला चक्का फिसलने से अवधेश सिंह के कूप में ट्रैक्टर ट्राली पलट गया।

संयोग ठीक था कि ट्रैक्टर कूप में पलटता देख चालक कूप में ही कूदकर बगल हो गया। कूप पुराना होने के कारण पानी कम था अन्यथा भारी हादसा हो सकता था। चौकी प्रभारी रामनिवास सिंह कुशवाहा ने घटना के बाबत अनभिज्ञता जाहिर की।

chat bot
आपका साथी