हाट शाखा पर धान डंप, खरीद प्रभावित

स्थानीय तहसील क्षेत्र के कलवारी स्थित हाट शाखा धान क्रय केंद्र पर धान डंप होने के कारण किसानों की खरीद प्रभावित हो रही है। लगभग 11 हजार कुंतल धान खुले आसमान के नीचे रखा गया है और मिलरों के द्वारा धान का उठान न किए जाने से धान खरीद तो प्रभावित हो ही रही है। वहीं यदि बारिश हुई तो यह धान भींगने के कारण खराब भी हो जाएगा और घटिया किस्म का चावल तैयार होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:19 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:19 PM (IST)
हाट शाखा पर धान 
डंप, खरीद प्रभावित
हाट शाखा पर धान डंप, खरीद प्रभावित

जागरण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के कलवारी स्थित हाट शाखा धान क्रय केंद्र पर धान डंप होने के कारण किसानों की खरीद प्रभावित हो रही है। लगभग 11 हजार कुंतल धान खुले आसमान के नीचे रखा गया है और मिलरों के द्वारा धान का उठान न किए जाने से धान खरीद तो प्रभावित हो ही रही है। वहीं यदि बारिश हुई तो यह धान भींगने के कारण खराब भी हो जाएगा और घटिया किस्म का चावल तैयार होगा। हालांकि यही चावल कोटेदारों द्वारा आम जनता को वितरण किया जाएगा। जिसके कारण लोगों को भी गंभीर बीमारियों का शिकार होना पड़ सकता है। जहां एक ओर शासन की मंशा है कि किसानों को बिना परेशानी के धान खरीद की जाए वही नवंबर की बजाय दिसंबर में शुरू हुए धान की खरीद के बाद भी किसानों को पूर्णतया लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश हैं। वर्जन---

''बार-बार कहने के बावजूद भी मिलरों के द्वारा धान का उठान नहीं किया जा रहा है जिससे खरीद प्रभावित हो रही है।''

दीपक श्रीवास्तव, एएसमाई

chat bot
आपका साथी