समाधान दिवस में 87 शिकायतों में निस्तारित हुए 12 मामले

जनपद के समस्त थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में 87 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 75 मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:04 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:04 PM (IST)
समाधान दिवस में 87 शिकायतों में निस्तारित हुए 12 मामले
समाधान दिवस में 87 शिकायतों में निस्तारित हुए 12 मामले

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद के समस्त थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में 87 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 75 मामलों को पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपा गया।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने मड़िहान थाने में बैठकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। यहां 12 प्रार्थना पत्र आए, लेकिन सभी मामले राजस्व से जुड़े होने के कारण किसी का निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने उसकी जांच कर शिकायत का निस्तारण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। देहात कोतवाली में भी दोनों अधिकारियों ने बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी।

यहां दो फरियादी आए इसमें से एक मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व शिव प्रताप शुक्ला ने सीओ नगर प्रभात राय के साथ मौजूद रहकर चार फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने एक मामले का निस्तारण उसी समय कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने विध्याचल तो एएसपी संजय वर्मा ने चील्ह थाने में मौजूद रहकर फरियाद सुनी। इसके अलावा शहर में दो मामले आए दोनों का निस्तारण कर दिया गया।

विध्याचल में आए आठ मामले में से एक भी निस्तारण नहीं हो सका। यहीं हाल चील्ह और पड़री का भी रहा। कछवां में सात मामले आए। इसमें एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। इसी प्रकार लालगंज में आए सात में से एक का, चुनार में भी एक मामले का निस्तारण किया गया। अन्य स्थानों पर भी एक-एक मामले का निस्तारण किया गया।

chat bot
आपका साथी