पदोन्नत कर्मचारियों के लिए जारी किया जाए आदेश

यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पदाधिकारियों की बैठक फतहां स्थित कार्यालय पर मंगलवार को हुई। मंडल अध्यक्ष सालिगराम सरोज ने मांग किया कि कर्मचारियों का पदोन्नति आदेश अविलंब जारी किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:49 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:49 PM (IST)
पदोन्नत कर्मचारियों के लिए जारी किया जाए आदेश
पदोन्नत कर्मचारियों के लिए जारी किया जाए आदेश

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पदाधिकारियों की बैठक फतहां स्थित कार्यालय पर मंगलवार को हुई। मंडल अध्यक्ष सालिगराम सरोज ने मांग किया कि कर्मचारियों का पदोन्नति आदेश अविलंब जारी किया जाए। अन्यथा 27 अक्टूबर को शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा निदेशक बेसिक की होगी।

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आशुलिपिक से वैयक्तिक सहायक ग्रेड दो वर्ष 2017 में पदोन्नति प्राप्त 103 सहायक व वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पदों पर बीते पांच फरवरी 2019 से पदोन्नति प्राप्त 97 कर्मचारियों का पदस्थापन जारी किया जाए। लगभग आठ माह पूर्व प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति किए जाने के लिए गोपनीय आख्या मांगने और पदोन्नति समिति की बैठक 28 सितंबर को निर्धारित होने के बाद भी पदोन्नति आदेश जारी नहीं किया गया है।

शासन के आदेश एक अक्टूबर 2021 के द्वारा पदोन्नति कोटे के तहत रिक्त सभी पदों को पदोन्नति से भरने का स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद पदोन्नतियां नहीं की गई हैं। कहा कि 22 सूत्री मांगों का वर्षाें से निराकरण नहीं किया गया है। मंडलीय सचिव राजेश त्रिपाठी, प्रमोद यादव ने विचार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी