परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

शिक्षा क्षेत्र हलिया के ड्रमंडगंज बाजार स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 20 अप्रैल से आनलाइन क्लासेस प्रारम्भ हैं। बच्चों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर पढ़ाई शुरू कर दिया गया है। प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 1

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Apr 2020 05:33 PM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2020 05:33 PM (IST)
परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू
परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

जासं, हलिया (मीरजापुर) : शिक्षा क्षेत्र हलिया के ड्रमंडगंज बाजार स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 20 अप्रैल से ऑनलाइन कक्षाएं प्रारम्भ हैं। बच्चों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर पढ़ाई शुरू कर दिया गया है। प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 18 बच्चों व प्राथमिक विद्यालय के 10 बच्चों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर आनलाइन पढाई कराई जा रही है। शेष नामांकन के बच्चों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जा रहा है। परिषदीय विद्यालय में ऑनलाइन कक्षा से विद्यार्थियों की पढ़ाई में काफी रुचि देखी जा रही है। कक्षा आठ की छात्रा प्रतिभा ने बताया कि ऑनलाइन क्लासेस से अब समय आसानी से कट रहा है। प्रतिभा को शिक्षा क्षेत्र हलिया में लेखन में प्रथम स्थान मिला था। बीईओ धनंजय सिंह ने बताया कि 28 स्कूलों में ऑनलाइन क्लास का संचालन शुरू हो गया है। अन्य स्कूलों में संचालन के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी