श्रमिकों के खाते में पहुंचा एक हजार, खिले चेहरे

जागरण संवाददाता मीरजापुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में श्रम विभाग की बैठक वीडि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 07:17 PM (IST)
श्रमिकों के खाते में पहुंचा एक हजार, खिले चेहरे
श्रमिकों के खाते में पहुंचा एक हजार, खिले चेहरे

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में श्रम विभाग की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिग से हुई। इस दौरान भरण पोषण भत्ता देने के लिए प्रदेश भर के श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपए का हस्तानांतरण किया गया। मीरजापुर जनपद में ही लगभग 27654 श्रमिकों के खाते में धनराशि भेजी गई। लखनऊ से वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिग में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री सुरेश खन्ना, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल हुए। इस दौरान संगठित व असंगठित क्षेत्र के कामगार लाभान्वित हुए।

मुख्यमंत्री ने आनलाइन पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। इससे केंद्र और प्रदेश सरकार की बहुत सारी योजनायों का लाभ मिल सकता है। कई कामगारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड 19 से बचने के लिए सरकार से जारी गाइड लाइन का पालन करें। मास्क लगाएं, दो गज की दूरी बनाए और वैक्सीन अवश्य लगवाएं और दूसरों को को भी प्रेरित करें। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने संतोष प्रजापति, रीता, गणेश कुमार बिद, उमाशंकर, सितारा देवी को प्रमाण पत्र का वितरण किया। चंद्रांशु गोयल प्रतिनिधि विधायक नगर प्रभारी सहायक श्रमायुक्त निमेष कुमार पांडेय, अनुपम रहे। मंडल में 58624 श्रमिकों को मिली धनराशि

अपर श्रमायुक्त, मीरजापुर क्षेत्र, पिपरी सोनभद्र सरजू राम शर्मा ने बताया कि मीरजापुर में 27654, सोनभद्र में 16939 तथा भदोही 14031 सहित विध्याचल मंडल में 58624 श्रमिक योजना से लाभांवित हुए। इनके खाते में एक-एक हजार की धनराशि भेजी गई। श्रम विभाग ने श्रमिकों के खाते में लगभग पांच करोड़ 86 लाख 24 हजार की धनराशि सीधे खाते में हस्तानांतरित किया।

chat bot
आपका साथी