चैत्र पूर्णिमा पर एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर विध्य धाम में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को रेला उमड़ पड़ा। इस दौरान एक लाख से अधिक लोगों ने मां विध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। साथ ही बच्चों का मुंडन संस्कार व यज्ञोपवित भी कराया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 06:44 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:15 AM (IST)
चैत्र पूर्णिमा पर एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
चैत्र पूर्णिमा पर एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर विध्य धाम में शुक्रवार को श्रद्धालुओं को रेला उमड़ पड़ा। इस दौरान एक लाख से अधिक लोगों ने मां विध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाई। साथ ही बच्चों का मुंडन संस्कार व यज्ञोपवित भी कराया। इसके पूर्व काफी संख्या में महिला व पुरुषों ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। वही विभिन्न मार्गों पर यातायात की लापरवाही से जाम की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ा लेकिन अव्यवस्थाओं पर भक्तों की आस्था भारी रही।

पूर्णिमा होने के कारण गुरुवार की रात से ही दूर दराज से लोग परिवार संग ट्रेन, बस तथा अन्य साधनों के अलावा निजी साधनों से पहुंच गए। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते होटल, लाज तथा धर्मशाला सभी फूल हो गए थे। शुक्रवार की भोर में लोग परिवार संग विभिन्न घाटों पर पहुंचकर गंगा में स्नान ध्यान करने के बाद मां के दरबार में पहुंचे, जहां कतारबद्ध होकर मां विध्यवासिनी का एक झलक पाने के लिए प्रत्येक श्रद्धालु आतुर दिखे। भोर में पुजारी द्वारा मंगला आरती करने के बाद कपाट खोलने के बाद लोग कतारबद्ध होकर मां का भव्य रूप देख निहाल हो उठे। इस दौरान मन्नत पूरी होने पर लोगों ने चूल्हे पर पूड़ी, लपसी बनाकर मां को भोग लगाकर दर्शन किया। वही पुरुषों ने नारियल चुनरी के साथ मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। वही पुलिस द्वारा अव्यवस्थाओें के चलते भक्तों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंदिर के छत पर कराया मुंडन संस्कार

काफी संख्या में लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। इस दौरान मंदिर के छत पर मुंडन संस्कार कराने के लिए लोग अपने बच्चों को लेकर पहुंचे। मुंडन कराने के बाद मां के दरबार में पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। दुकानों पर महिलाओं की रहीं भीड़

दर्शन पूजन करने के बाद महिलाओं की भीड़ दुकानों पर पहुंची। जहां महिलाएं घरेलू वस्तुओं के साथ अपने लिए श्रृंगार के सामानों की जमकर खरीदारी की। वही पुरुष भी अपने लिए मनपसंद चुनरी व प्रसाद के रूप में लाठी खरीदी। साथ ही बच्चों ने खिलौने आदि लिए। एडीजी ने किया मां का दर्शन-पूजन

एडीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने मां का दर्शन पूजन किया। साथ ही मातहतों के साथ मंदिर व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि मंदिर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो। इसके लिए उनका पूरा ख्याल रखा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

chat bot
आपका साथी