सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी जीतने की ठोंकी ताल

जागरण संवाददाता मीरजापुर समाजवादी पार्टी ने आशा गौतम के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष की कु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:42 PM (IST)
सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी जीतने की ठोंकी ताल
सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी जीतने की ठोंकी ताल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : समाजवादी पार्टी ने आशा गौतम के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी जीतने की ताल ठोंक दी है। साथ ही 27 सदस्यों का समर्थन होने का दावा किया है। मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर राजगढ़ के वार्ड चार से जिला पंचायत सदस्य आशा को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सपा मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाने के लिए पार्टी के कई उम्मीदवार थे, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा को चुनाव लड़ने की अनुमति दी है। एक सदस्य बीजेपी को छोड़कर सपा में आई हैं। उन्होंने दावा किया कि 14 सपा के सदस्य हैं और शेष अन्य पार्टी व निर्दल हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, शिवशंकर यादव, सुरेंद्र पटेल, मुन्नी यादव, अभय यादव, अनिल यादव, संजय यादव, शैलेश पटेल, रामजी यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी