श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में दर्शन-पूजन को उमड़े भोलेभक्त

जागरण संवाददाता मीरजापुर श्रावण मास के पहले सोमवार को नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव का दर्शन पूजन कर भक्तों ने जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी। मंदिरों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं और युवतियों संग कन्याओं की अधिक भीड़ रही। वही पूरे दिन घंटा-घड़ियाल डमरू और हर-हर महादेव के जयकारे मंदिर गूंजते रहे। नगर के बूढ़ेनाथ तारकेश्वर महादेव पंचमुखी महादेव गजानंद महादेव मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिवमंदिर के अलावा अन्य शिव मंदिरों में भोर से ही दर्शन पूजन करने वालों की कतारें लगनी शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:32 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:32 PM (IST)
श्रावण मास के पहले सोमवार को  शिवालयों में दर्शन-पूजन को उमड़े भोलेभक्त
श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में दर्शन-पूजन को उमड़े भोलेभक्त

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : श्रावण मास के पहले सोमवार को नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव का दर्शन पूजन कर भक्तों ने जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी। मंदिरों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं और युवतियों संग कन्याओं की अधिक भीड़ रही। वही पूरे दिन घंटा-घड़ियाल, डमरू और हर-हर महादेव के जयकारे मंदिर गूंजते रहे। नगर के बूढ़ेनाथ, तारकेश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव, गजानंद महादेव मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिवमंदिर के अलावा अन्य शिव मंदिरों में भोर से ही दर्शन पूजन करने वालों की कतारें लगनी शुरू हो गई। महिलाओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव के साथ मां पार्वती की पूजा अर्चना कर परिवार के लिए सुखमय की कामना की। वही पुरुषों ने जलाभिषेक किया तो युवतियों और कन्याओं ने पूजा अर्चना कर मनोकामना मांगी।

चुनार : उत्साही शिवभक्तों ने नगर के शिव मंदिरों में पहुंच कर महादेव का जलाभिषेक किया और भोलेनाथ से विश्व कल्याण की कामना की। श्रावण मास के सोमवार का हिदू सनातन धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि भोलेशंकर से सावन मास में मांगी गई पुत्र, सुयोग्य वर और धन ऐश्वर्य आदि मनोकामनाएं पूरी होती है। नगर के प्राचीनतम गंगेश्वरनाथ मंदिर, प्राचीन शिवाला बालूघाट, बूढ़ेनाथ मंदिर किला, टेकौरा शिवाला मंदिर सहित अन्य कई शिवालयों में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष ने भोलेशंकर का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

जमालपुर : क्षेत्र के शिवालयों पर पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। बच्चियों के साथ महिलाओं ने शिवलिग पर दूध, धतूरा, गंगा जल एवं बेलपत्र चढ़ाकर विधिवत रूप से पूजा की। क्षेत्र के हसौली, पसही, मदरा, डवक, डूही कलां, शेरवां, भाईपुर कलां, सेमरा, बहुआर आदि गांवों के शिवालयों पर भक्तों का तांता दर्शन के लिए लगा रहा। कोटारनाथ में 20 हजार शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

हलिया : क्षेत्र के प्रसिद्ध कोटारनाथ शिव मंदिर में मंगला आरती के पश्चात श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान 20 हजार भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ जलाभिषेक किया। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के अलावा दूरदराज से आए भक्तों ने अदवा नदी में स्नान करने के बाद भगवान शिव को माला-फूल, बेल पत्र, भांग, धतूरा, नारियल, गंगा जल आदि चढ़ाकर विधिवत दर्शन पूजन की। वही मां पार्वती तथा हनुमान जी की आरती पूजन कर भक्त निहाल हो गए।

पड़री : विख्यात शिवलोक मंदिर में विधि-विधान से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। महादेव को खुश करने के लिए श्रद्धालुओं ने शिवलिग पर दूध, जल, गंगाजल, धतूरा, आक, दही, बिलपत्र, गन्ने का रस, फल व फूल आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी दिलीप ने बताया कि भगवान शिव को अति प्रिय सावन के सोमवार के दिन व्रत रखने से दोहरा फल प्राप्त होता है।

chat bot
आपका साथी