अलग-अलग स्थानों पर ठंड लगने से दो की मौत

विध्याचल थाना क्षेत्र के अरगी सरपत्ती गांव में सोमवार की देर शाम वृद्ध की मौत हो गई। आशंका जताया जा रहा है वृद्ध की ठंड लगने के कारण जान गई है। गांव निवासी राजमणि उर्फ नन्हकू शर्मा (60) शाम को खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 08:06 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 08:06 PM (IST)
अलग-अलग स्थानों पर 
ठंड लगने से दो की मौत
अलग-अलग स्थानों पर ठंड लगने से दो की मौत

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कछवां थाना क्षेत्र के दर्जियान वार्ड निवासी सनाउल्ला (55) की सोमवार की रात मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक धुनिया का काम रजाई गद्दा की तगाई कर के अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले वह घर आगे रजाई गद्दा की तगाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान लघुशंका करने के लिए बाहर गए और वापस जाकर काम करने लगे। इसी बीच उन्हें बहुत तेजी के साथ उनका पूरा शरीर ठंड के कारण कांपने लगा और वह अचानक गिर पड़े। यह देख परिजन निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए ले गए। जहां डाक्टरों ने बताया की उन्हें ठंड लग गई है। लगातार तीन दिनों तक गरीब अधेड़ धुनिया का परिजन उपचार कराते रहे पर आखिर में उन्हें मायूसी हाथ लगी और ठंड के कारण उनकी मौत हो गई। वही क्षेत्रीयजनों ने राजस्व कर्मियों पर भीषण गलन और ठंड में गरीबों में कंबल और अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं कराने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया।

गैपुरा : विध्याचल थाना क्षेत्र के अरगी सरपत्ती गांव में सोमवार की देर शाम वृद्ध की मौत हो गई। आशंका जताया जा रहा है वृद्ध की ठंड लगने के कारण जान गई है। गांव निवासी राजमणि उर्फ नन्हकू शर्मा (60) शाम को खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। कुछ ही देर में तेज ठंड लगने लगा और सीने में दर्द होने की जानकारी परिजनों को दी। जब तक परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करते तब तक उनकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी