अधिकार के साथ ही क‌र्त्तव्य के प्रति भी हों सचेत तो बनेगी बात

जिले में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मानवाधिकार के प्रति जागरूक किया साथ ही गोष्ठी आयोजित कर जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 08:22 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 11:49 PM (IST)
अधिकार के साथ ही क‌र्त्तव्य के  प्रति भी हों सचेत तो बनेगी बात
अधिकार के साथ ही क‌र्त्तव्य के प्रति भी हों सचेत तो बनेगी बात

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पूर्व विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने कहा कि मानव अधिकार से तात्पर्य व्यक्ति के प्राण, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा से संबंधित अधिकार से है। यह अधिकार संविधान द्वारा प्रत्येक नागरिक को दिया गया है। भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिकों के मानवाधिकार को संरक्षित व सुरक्षित करता है। देश में रंग, लिग, भाषा, धर्म, संप्रदाय, संपत्ति के आधार पर किसी प्राणी के साथ भेदभाव का निषेध ही मानवाधिकार है। ये बातें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कही।

मंगलवार को जिला पंचायत सभागर में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी विनीत सिंह ने दीप जलाकर किया। जिले में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूर्व एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल, भोलानाथ कुशवाहा को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न के साथ विध्य मानवाधिकार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। अरूण चंद्र पांडेय, सुनील पांडेय, संजय सिंह गहरवार, आयुष सिंह, रविद्र पटेल, सुरेश पांडेय, अशफाक अहमद, शत्रुघ्न केशरी, दिलीप सिंह गहरवार, प्रमोद सिंह, ठाकुर प्रिस सिंह आदि लोग मौजूद थे।

मानवाधिकार के प्रति किया सचेत

जिले में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मानवाधिकार के प्रति जागरूक किया, साथ ही गोष्ठी आयोजित कर जानकारी दी गई। पीड़ितों की समस्याओं को लेकर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। समस्याओं का समाधान कराते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। ह्यूमन राइट्स मानवाधिकार परिषद के तत्वावधान में रामबाग स्थित संघ भवन में गोष्ठी आयोजित की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहनलाल यादव, त्रिभुवन पांडेय, श्याम नरायन यादव आदि रहे। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तहत मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम पांडेयपुर स्थित लान में मनाया गया। मंडल अध्यक्ष आंनद सहाय श्रीवास्तव, शंकर सिंह चौहान, लक्ष्मीकांत पांडेय रहे।

कर्तव्य के प्रति बनें जागरूक

जासं, लालगंज (मीरजापुर) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर लालगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बोकरिया में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी देने के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मानव से जुड़े अधिकार प्राप्त करने के लिए पहले इमानदारी से कर्तव्य करने पर जोर दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित कुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानवाधिकार से जुड़े अधिकारों का विस्तृत जानकारी दी। तहसीलदार सुनील कुमार ने राजस्व से संबधित जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) रतन कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल, जय प्रकाश सरोज, रविकांत आदि ने विचार व्यक्त किए।

छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स

जासं, चुनार (मीरजापुर) : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग, रोवर्स रेंजर्स, एनएसएस व वीमेन पावर एंजिल्स के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। महिलाओं के प्रति बढ़ती हिसा और महिला सुरक्षा विषयक संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य डा. मंजू शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सचेत रहने और ऐसी विपरीत परिस्थिति का प्रतिरोध करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि राजकुमार, जागृति यादव ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजिका डा. माधवी शुक्ला डा. कुसुमलता, डा. प्रभात कुमार सिंह, डा. रजनीश, डा. मनोज प्रजापति, डा. राजेश कुमार, डा. शेफालिका राय, डा. नलिनी सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन डा. राजेश कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी