पोषक आहार है मोटा अनाज : शुचिस्मिता

जागरण संवाददाता मीरजापुर बीएचयू के बरकछा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भारत की आजादी के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:55 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:55 PM (IST)
पोषक आहार है मोटा अनाज : शुचिस्मिता
पोषक आहार है मोटा अनाज : शुचिस्मिता

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बीएचयू के बरकछा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पोषक अनाज के लिए अंतरराष्ट्रीय पोषण एवं पौधारोपण अभियान कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को हुआ। भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि सरकार बच्चों व महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। बाजरा, राडी, सावां, कोदो, ज्वार आदि मोटा अनाज (कदन्नों) मोटा अनाज पोषक आहार है। प्रदेश सहसंयोजक भाजपा अनिल सिंह ने महिला एवं बच्चों को इससे होने वाले लाभ बताया। पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों को बताया। इफको के डा. जीपी तिवारी ने इफको द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। कहा कि मोटा अनाज में फायबर ज्यादा होता है और आंत में चिपकता नहीं है। केंद्र अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने स्मृति चिह एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। पोषक अनाज का जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। प्रो. संत प्रसाद ने पोषक अनाजों में कदन्नों की महत्ता और डा. एसके गोयल ने कदन्नों का प्रसंस्करण एवं इसका मानव स्वास्थ्य पर होने वाले लाभों के बारे में बताया। डा. एसएन सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में वनों के महत्व की जानकारी दी। अमर सिंह ने जल संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किया। उदयभान तिवारी ने कदन्नों तथा पोषण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। इस दौरान 71 बालिकाओं को कदन्नों द्वारा निर्मित बिस्कुट, सब्जियों के बीज के पैकेट एवं फलदार वृक्ष का वितरण किया गया। किसानों को सब्जियों के बीज के पैकेट एवं फलदार वृक्षों का वितरण किया। महिला किसान बदामी देवी राजगढ़ एवं शशिकला त्रिपाठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहाड़ी को सम्मानित किया गया। श्याम सुंदर विश्वकर्मा, पंकज कुमार, पंकज सिंह, राजेश कुमार सिंह, अमरेश, कमलेश, हरेन्द्र मौर्या, दीना ने सहयोग किया। धन्यवाद ज्ञापन केंद्र अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह तथा संचालन डा. एसएन सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी