अब बच्चे, बुजुर्ग व युवाओं के सपने होंगे साकार, सुधरेगी सेहत

जागरण संवाददाता मीरजापुर अब बच्चे बुजुर्ग व युवाओं के सपने जल्द साकार होंगे। नगरवासियों क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:55 PM (IST)
अब बच्चे, बुजुर्ग व युवाओं के सपने होंगे साकार, सुधरेगी सेहत
अब बच्चे, बुजुर्ग व युवाओं के सपने होंगे साकार, सुधरेगी सेहत

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अब बच्चे, बुजुर्ग व युवाओं के सपने जल्द साकार होंगे। नगरवासियों को कसरत के लिए जिम में अधिक रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर पालिका जल्द ही जिम की सुविधा देगी। इसके लिए नगर के चेतगंज वार्ड स्थित खंडवानाला के पास 2.32 करोड़ की लागत से अटल पार्क का निर्माण किया जाएगा।

बच्चों के पूर्ण रूप से मानसिक विकास एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने में सार्वजनिक व्यवस्थित पार्कों की भूमिका अहम होती है। नागरिकों की सेहत सुधारने को पालिका प्रशासन ने मुहिम तेज कर दी है। नगर पालिका प्रशासन ने अमृत योजना के तहत 2.32 करोड़ की लागत से चेतगंज वार्ड स्थित खंडवानाला के पास अटल पार्क का निर्माण पहले ही शुरु कराया था, लेकिन मकानों के भूस्खलन के चलते काम रोक दिया गया था।

नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने खंडवानाला पहुंच कर पार्क निर्माण स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मकानों को सुरक्षित कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। नपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से शहर में कोई पार्क नहीं था। चेतगंज वार्ड के खंदवानाला के पास उनके नाम पर पार्क निर्माण होगा। यह पार्क अन्य पार्कों की तरह सुविधाओं से लैस होगा। अटल पार्क का निर्माण कर ओपेन जिम खोला जाएगा ताकि लोग सुबह-शाम वहां जाकर अपनी सेहत सुधार सकें। ओपेन जिम की खासियत यह होगी कि जिम उपकरण खुले में स्थापित किए जाएंगे। ऐसे में कोई भी कभी भी इनका प्रयोग कर सकेगा। इसके लिए किसी को कोई ट्रेनर की आवश्यकता नहीं होगी। अपनी शारीरिक क्षमता के अनुरूप इनका लाभ लिया जा सकेगा। ये होंगे कार्य

- रिटेनिगवाल और नाले का डायवर्जन।

- मिट्टी भराई व पाथ-वे।

- बच्चों के खेलने के उपकरण।

- जीम व बेंच।

- पौधारोपण।

- प्रकाश व्यवस्था।

chat bot
आपका साथी