अब बच्चों की होगी किताबों की दुनिया, बढ़ेगा ज्ञान

कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को अब र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:13 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:13 PM (IST)
अब बच्चों की होगी किताबों की दुनिया, बढ़ेगा ज्ञान
अब बच्चों की होगी किताबों की दुनिया, बढ़ेगा ज्ञान

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को अब रोचक व ज्ञानवर्धक किताबों के लिए दुकान का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बच्चे जल्द ही विद्यालय से ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से इतर ज्ञान पाने की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत हथेड़ा व कोटार के कंपोजिट विद्यालय में ई-लाइब्रेरी बनेगी।

कंपोजिट स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अभी तक ई-लाइब्रेरी का लाभ नहीं मिलता था। अधिकतर बच्चों को यह जानकारी भी नहीं होती थी कि लाइब्रेरी का क्या महत्व होता है। अब कंपोजिट स्कूलों में ई-लाइब्रेरी स्थापित कराने पर जोर है। ग्राम पंचायत हथेड़ा व कोटार के कंपोजिट विद्यालय में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए प्रस्तावित है। एक ई-लाइब्रेरी की लागत 10 लाख होगी। ई-लाइब्रेरी संचालन शुरु करने के लिए दोनों विद्यालय में एक-एक कक्ष का निरीक्षण कर चयनित किया गया है। एबीएसए धनंजय सिंह ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायत हथेड़ा व कोटार के कंपोजिट विद्यालय में ई-लाईब्रेरी संचालन करने के लिए प्रस्तावित है। इसके लिए विद्यालय में एक कक्ष उपलब्ध कराया गया है। जल्द ही ई-लाईब्रेरी की सुविधाएं बच्चों को मिलने लगेगी। ई-लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए रोचक और ज्ञानवर्धक किताबें रखी जाएंगी। कोशिश यही है कि जल्द ही किताबों से विद्यार्थियों को लाभ मिलना शुरू हो।

chat bot
आपका साथी