कोविड हेल्प डेस्क के बारे में ली जानकारी

कोविड-19 कारोना महामारी के बचाव व रोकथाम के ²ष्टिगत शासन से जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी विशेष सचिव उप्र सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजगढ़ सीएचसी में बनाए गए कोविड हेल्प डेस्क का उन्होंने निरीक्षण किया। वहां उपस्थित चिकित्सक से कोविड हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी प्राप्त की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 07:57 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:07 AM (IST)
कोविड हेल्प डेस्क के बारे में ली जानकारी
कोविड हेल्प डेस्क के बारे में ली जानकारी

जासं, राजगढ़ (मीरजापुर) : कोविड-19 कारोना महामारी के बचाव व रोकथाम के ²ष्टिगत शासन से जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी, विशेष सचिव उप्र सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजगढ़ सीएचसी में बनाए गए कोविड हेल्प डेस्क का उन्होंने निरीक्षण किया। वहां उपस्थित चिकित्सक से कोविड हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी प्राप्त की। थर्मल स्कैनिग मशीन, सेनिटाइजर व अन्य सामान मौजूद दिखा। नोडल अधिकारी ने हेल्प डेस्क पर स्वयं अपने बटन के टेम्परेचर की जांच भी कराई। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, डिजिटल एक्स-रे, पैथोलाजी, फिजियोथेरेपी, सर्जिकल वार्ड एवं आर्थो वार्ड का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने वहां पर वेंटीलेटर, आक्सीजन सिलेंडर, बेड व अन्य मशीनों की तहकीकात की। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा.डीके सिंह के साथ बैठक कर सीएचसी व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्सक डा. डीके सिंह को निर्देशित किया कि अस्पताल के परिसर व शौचालय में और सफाई की आवश्यकता है, सफाई कराया जाए।

chat bot
आपका साथी