झाडू तक की व्यवस्था नहीं कर पा रही नपा : पप्पू लाल

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौपा। कहा कि जिसके बल पर नपा प्रशासन कोरोना महामारी से लड़ रहा है उनका शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही समस्याओं का निस्तारण न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jun 2020 06:39 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jun 2020 06:39 PM (IST)
झाडू तक की व्यवस्था नहीं 
कर पा रही नपा : पप्पू लाल
झाडू तक की व्यवस्था नहीं कर पा रही नपा : पप्पू लाल

जासं, मीरजापुर : स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौपा। कहा कि जिसके बल पर नपा प्रशासन कोरोना महामारी से लड़ रहा है उनका शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही समस्याओं का निस्तारण न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

सामान्य व सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश ने कहा था कि कोरोनाकाल के दौरान किसी भी कर्मचारी को न तो हटाया जाएगा और न ही उसका वेतन काटा जाएगा। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को हटाया गया और उनका वेतन भी काटा गया। वहीं सुविधा के नाम पर संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि सफाई कर्मचारियों को झाडू तक की व्यवस्था करने में नगर पालिका सक्षम नहीं है। मांग किया कि यदि संविदा या आउटसोर्सिंग कर्मचारी की मृत्यु होती है तो उसके परिवार के सदस्य से ही कार्य लिया जाए। समान्य कर्मचारी संघ के महामंत्री शंकर यादव ने वेतन भुगतान, महंगाई भत्ता व एरियर बकाए का भुगतान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रमोशन, संविदा कर्मचारियों का विनियमितीकरण किए जाने की मांग की। कहा कि नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते कर्मचारियों की कई समस्याएं वर्षों से लंबित हैं। इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। यदि समस्याओं का निस्तारण न किया गया तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी नपा प्रशासन की होगी।

chat bot
आपका साथी