छानबे ब्लाक प्रमुख ने सपा से दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता मीरजापुर छानबे ब्लाक के प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू ने समाजवादी पार्टी क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:57 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:57 PM (IST)
छानबे ब्लाक प्रमुख ने सपा से दिया इस्तीफा
छानबे ब्लाक प्रमुख ने सपा से दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : छानबे ब्लाक के प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे सियासी हलकों में हड़कंप मच गया। लोग अब उनके भाजपा में जाने के कयास लगा रहे हैं। फिलहाल में उन्होंने सपा की आजीवन सदस्यता की रसीद दिखाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी ने उनके विरोध में प्रत्याशी उतारे थे। उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल से भी सहयोग न मिलने के कारण उनका कोई नाता नहीं रहा।

ब्लाक प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू कई दशकों से छानबे क्षेत्र की सियासत में छाए रहे हैं। समाजवादी पार्टी की आजीवन सदस्यता लेने के बाद वह लंबे समय तक पार्टी से जुड़े रहे। पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के सहयोग न करने पर उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार पंचायत के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ प्रत्याशी खड़ा किया था जिससे उनका मोहभंग हो गया। इसके पहले उन्होंने जनसत्ता दल से भी नाता तोड़ लिया है। उनका कहना है कि जनसत्ता दल से भी उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला। ऐसे में अब इन दलों में उनका बने रहना ठीक नहीं है। किसी पार्टी में शामिल होने की बात पर उन्होंने बताया कि राम राज्य की स्थापना के लिए वह आजीवन संघर्ष करते रहेंगे। साथ ही क्षेत्र की जनता के सहयोग से विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी