विध्यधाम आकर मिस इंडिया रचना ने नवाया शीश

मिस इंडिया फिल्म अभिनेत्री रचना सिंह यदुवंशी ने मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 08:17 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 08:17 PM (IST)
विध्यधाम आकर मिस इंडिया रचना ने नवाया शीश
विध्यधाम आकर मिस इंडिया रचना ने नवाया शीश

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : मिस इंडिया फिल्म अभिनेत्री रचना सिंह यदुवंशी ने मंगलवार को विध्यधाम पहुंचकर मां विध्यवासिनी की चौखट पर शीश नवाया। विधिवत दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

गाजीपुर की मूल निवासी मिस इंडिया रचना सिंह यदुवंशी नेपाल के जनकपुर की विधायक डा. रीना यादव के साथ मंगलवार की शाम विध्यधाम पहुंची। माला-फूल, नारियल, चुनरी प्रसाद लेकर मंदिर की ओर बढ़ी और गर्भगृह पहुंच मां विध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। मां विध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। इसके बाद मिस इंडिया पक्का घाट पर होने वाली गंगा आरती में भी शामिल हुईं। मिस इंडिया ने कहा कि मां विध्यवासिनी की कृपा से दर्शन करने व गंगा आरती का मौका मिला। भव्य गंगा आरती को मिस इंडिया ने अद्भुत बताया।

chat bot
आपका साथी