कैमूर वन्य जीव क्षेत्र में टूरिज्म को खोजे जा रहे नए अवसर

प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 28 अक्टूबर को अ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 04:51 PM (IST)
कैमूर वन्य जीव क्षेत्र में टूरिज्म को खोजे जा रहे नए अवसर
कैमूर वन्य जीव क्षेत्र में टूरिज्म को खोजे जा रहे नए अवसर

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 28 अक्टूबर को आगरा, वाराणसी, मीरजापुर व सोनभद्र चंद्रप्रभा ईको टूरिज्म सर्किटों की टीम ड्राई रन करेगी। इसमें वन विभाग के अधिकारी टूरिस्ट को सैर कराने वाले गाइडों को पर्यटन स्थल व कैमूर वन्य जीव क्षेत्रों की जानकारी मुहैया कराएंगे। साथ ही यह बताएंगे कि इन क्षेत्रों में आने पर उन्हें किस तरह का अनुभव होगा और आने-जाने में कितना समय लगेगा। इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

इस टीम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अक्टूबर को लखनऊ से रवाना करेंगे। साथ ही इस पर निगरानी भी रखेंगे। यह टीम आगरा, चंबल होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। वहां से मीरजापुर के लखनिया दरी होते हुए सोनभद्र के सलखन फासिल्स पार्क का भ्रमण कर लौट जाएगी। टीम में एक बस व कुछ छोटी गाड़ियों में लगभग 50 लोग सवार रहेंगे। इसमें वन विभाग, गाइड, क्षेत्र के जानकार व्यक्ति के अलावा छात्र- छात्राएं व सुरक्षा कर्मी भी होंगे। यह टीम लगभग छह दिनों तक ड्राई रन करेगी। इस दौरान पूरे क्षेत्र के लोकेशन व उस स्थल के बारे में जानकारी लेगी। साथ ही यह पर्यटन स्थल कितना महत्वपूर्ण है, इसके बारे में भी जानकारी प्राप्त करेगी। ये सब पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। यह प्रयास किया जा रहा हैं कि प्रदेश में आने वाले लोगों को कम समय में अधिक से अधिक पर्यटन स्थलों को देखने का मौका मिले।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ की एक टीम आगरा, चंबल, वाराणसी, मीरजापुर व सोनभद्र के वन क्षेत्रों का भ्रमण कर जानकारी जुटाने का काम करेगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में पर्यटकों को लाने वाले गाइड को भी जागरूक किया जाएगा।

आशुतोष जायसवाल, कैमूर वन्य जीव अधिकारी

chat bot
आपका साथी