सेवा समर्पण के रूप में मनाया नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

जागरण संवाददाता मीरजापुर जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन धूमधाम से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:44 PM (IST)
सेवा समर्पण के रूप में मनाया नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
सेवा समर्पण के रूप में मनाया नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर :

जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल व नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा पिछड़ा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा समर्पण अभियान के तहत वृद्धाश्रम विध्याचल में वृद्ध महिलाओं के बीच केक काटकर मनाया गया। फल व मिष्ठान भी वितरित किया गया।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का मान बढ़ाया है। इस दौरान सियाराम बिद, संजय गुप्ता, विद्याशंकर मौर्य, विकास गुप्ता, कमलेश यादव, नितिन विश्वकर्मा, आदि थे।

अदलहाट : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेडुआ में तीन सौ लोगों को कोविड टीका लगाया गया। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर प्रभारी चिकित्साधिकारी दिव्या सैनी से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। वहीं भाजपा मंडल कार्यालय अदलहाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।

अहरौरा : सत्यानगंज में सहकार भारती के ओमप्रकाश सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व कृष्ण कुमार तिवारी को मड़िहान विधानसभा चुनाव समिति का सदस्य बनाए जाने व अमित शाह को युवा मोर्चा का जिला मंत्री बनाए जाने पर उनको अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

विध्याचल : जन्मदिन के अवसर पर विध्याचल के पक्का घाट स्थित कमला यात्री निवास में शांतुलन फाउंडेशन की ओर से कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

अदलहाट : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन मनाने तियरा गांव के बियार बस्ती पहुंचे चुनार विधायक अनुराग सिंह को ग्रामीणों ने बताया कि 10 परिवारों की बियार बस्ती में बिजली नहीं पहुंच पाई है। विधायक ने बिजली पहुंचाने का आश्वासन दिया।

सीएचसी पर मरीजों में बांटा फल

कछवां : नगर पंचायत समेत क्षेत्र में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में फल वितरित किया गया। कैंप कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

साफ-सफाई कर मनाया जन्मदिन

लालगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज व वेक्सला इंडिया ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर सफाई का अभियान चलाया। चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय सिंह, सत्यकाम दुबे, राम त्रिपाठी, सूरज, मिथिलेश, अरबाज, शनी, सत्यप्रकाश, शिव तिवारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी