दुर्दांत विकास दुबे की तलाश में एमपी सीमा सील, होटलों में जांच

कानपुर में हुए लोमहर्षक मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के दुर्दांत आरोपित व पांच लाख के इनामिया विकास दुबे की तलाश में जनपद पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ा है। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह की अगुवाई में बुधवार को मध्य प्रदेश की सीमा पर सघन चेकिग शुरू की गई। साथ ही यहां चौबीसों घंटे जांच के लिए सीओ स्तर के अधिकारी की रोटेशन प्रणाली पर ड्यूटी लगाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:51 PM (IST)
दुर्दांत विकास दुबे की तलाश में एमपी सीमा सील, होटलों में जांच
दुर्दांत विकास दुबे की तलाश में एमपी सीमा सील, होटलों में जांच

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कानपुर में हुए लोमहर्षक मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के दुर्दांत आरोपित व पांच लाख के इनामिया विकास दुबे की तलाश में जनपद पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ा है। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह की अगुवाई में बुधवार को मध्य प्रदेश की सीमा पर सघन चेकिग शुरू की गई। साथ ही यहां चौबीसों घंटे जांच के लिए सीओ स्तर के अधिकारी की रोटेशन प्रणाली पर ड्यूटी लगाई गई है।

कानपुर में लोमहर्षक घटना को कारित करने वाले मुख्य आरोपित दुर्दांत अपराधी विकास दुबे व उसके गुर्गों की तलाश में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के नेतृत्व में जनपद में स्थान-स्थान पर सघन चेकिग व दबिश अभियान चलाया जा रहा है। जनपद की मध्य प्रदेश सीमा से लगे जरखुर बार्डर व हनुमना बार्डर पर वाहनों की सघन वाहन चेकिग की जा रही है। हर संभावित जगहों पर होटलों पर छापेमारी की जा रही है। चेकिग व छापेमारी के लिए 24 घंटे के रोटेशन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व ड्यूटी लगाई गई है। यह अपराधी छद्म रुप में भी जा सकता है इसलिए विशेष सर्तकता से प्रत्येक वाहनों की चेकिग की जा रही है। साथ ही विभिन्न होटलों में लगातार पुलिस की दबिश जारी है। जनपद में जगह-जगह पर इन अपराधियों पोस्टर भी लगवाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शातिर किस्म के इस अपराधी को पकड़ने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जनपद के अपराधियों पर भी लगातार पैनी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित ठिकाने पर तत्काल छापेमारी की जा सके।

-वर्जन

दुर्दांत अपराधी व पांच लाख के इनामिया विकास दूबे व उसके गुर्गों के मध्य प्रदेश से घुसने के अलर्ट पर सघन तलाशी अभियान जारी है। संभावित ठिकानों, होटलों व गेस्टहाउस पर भी लगातार दबिश दी जा रही है।

- डा. धर्मवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक, मीरजापुर

chat bot
आपका साथी