मोदी-योगी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई विकास की किरण

जागरण संवाददाता मीरजापुर नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने घर-घर संपर्क अभियान के तहत रविवा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:10 PM (IST)
मोदी-योगी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई विकास की किरण
मोदी-योगी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई विकास की किरण

जागरण संवाददाता, मीरजापुर :

नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने घर-घर संपर्क अभियान के तहत रविवार की दोपहर कार्यकर्ताओं के साथ बुंदेलखंडी वार्ड के बूथ नंबर 250 पर घर-घर हैंडबिल बांटकर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। नपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की सोच को आगे बढ़ाने का काम किया है।

मोदी-योगी सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, जनऔषधि केंद्र, सुमंगला योजना, गरीब कन्याओं का विवाह, मुफ्त राशन, वैक्सीन देकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाई है। कानून व्यवस्था में पूर्व की सरकारों से बेहतर सुधार हुआ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कारिडोर, विध्य कारिडोर सहित कई मंदिरों का सुंदरीकरण हो रहा है। उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है।

chat bot
आपका साथी