एमएलसी ने सुनीं किसानों की समस्याएं

क्षेत्र के तिसुही स्थित एसएसपीपीडी कालेज परिसर में प्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:30 PM (IST)
एमएलसी ने सुनीं किसानों की समस्याएं
एमएलसी ने सुनीं किसानों की समस्याएं

जागरण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : क्षेत्र के तिसुही स्थित एसएसपीपीडी कालेज परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविद कुमार शर्मा ने किसानों से संवाद किया और उनकी समस्याओं से रूबरू हो समाधान कराने का आश्वासन दिया।

जमुई के किसान महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यहां पर किसानों को समय से पानी और खाद मुहैया नहीं होता है। इससे वह अपनी आय को संतुलित नहीं कर पा रहे हैं। एमएलसी ने कहा कि सरकार हर तरह से कटिबद्ध है और किसानों की आय दुगुना करने के लिए प्रधानमंत्री दिन रात प्रयत्नशील हैं। इसका जीता जागता उदाहरण गोरखपुर में खाद का कारखाना है। जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि किसानों की बेहतरी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बराबर सोच रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत ब्लाक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र प्रताप सिंह ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर किया। इस दौरान डा. एचएन सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश वर्मा, राजेश प्रताप सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी