सीसी रोड का विधायक ने किया लोकार्पण

क्षेत्र के धारा गांव में गुरुवार को चार लाख पचहत्तर हजार रुपये की लागत से बने सीसी रोड का लोकार्पण विधायक अनुराग सिंह ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशानुसार पारदर्शी तरीके से विकास कार्य? किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:59 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:07 AM (IST)
सीसी रोड का विधायक ने किया लोकार्पण
सीसी रोड का विधायक ने किया लोकार्पण

जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : क्षेत्र के धारा गांव में गुरुवार को 4.75 लाख रुपये की लागत से बने सीसी रोड का लोकार्पण विधायक अनुराग सिंह ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशानुसार पारदर्शी तरीके से विकास कार्य किया जा रहा है। अंतिम पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा है। जमालपुर साधन सहकारी समिति को धान क्रय केंद्र बनाने की किसानों की मांग पर तत्काल जिलाधिकारी से फोन पर बात कर जल्द ही क्रय केंद्र बनाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, आलोक सिंह, दिनेश सिंह, महेश सिंह, मोतीलाल सिंह, नवीन पांडेय, रामजनम कुशवाहा, जोशी पटेल, सुदामा सिंह, जंगबहादुर पटेल, मन्ना सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी