विधायक ने दिलाई लोगों को भाजपा की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के क्रम में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक के पास सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। विधायक अनुराग सिंह के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में लोगों को पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए सदस्यता ग्रहण कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:26 PM (IST)
विधायक ने दिलाई लोगों को भाजपा की सदस्यता
विधायक ने दिलाई लोगों को भाजपा की सदस्यता

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के क्रम में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक के पास सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। विधायक अनुराग सिंह के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में लोगों को पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए सदस्यता ग्रहण कराया गया।

विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर कोई खुशहाल है। प्रदेश और केंद्र की सरकार जनता हित में कार्य करते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है। सदस्यता अभियान के जरिए बड़ी संख्या में नए सदस्य भाजपा परिवार से हर रोज जुड़ रहे हैं। महामंत्री अभिलाष राय ने बताया कि अभी तक विधानसभा क्षेत्र में करीब छह हजार नए सदस्य जोड़े जा चुके हैं। सोमवार को पूरे दिन अभियान चलाया गया और मिस्ड काल देकर लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बचाऊ लाल सेठ, विजय बहादुर सिंह, चंद्रहास गुप्ता, अभिलाष राय, आलोक श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, आलोक सिंह, रामवृक्ष पाल, अविनाश गुप्ता, रिकू चौधरी, रामआसरे यादव बाबा आदि थे।

chat bot
आपका साथी