विधायक ने कर्णावती पुल निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

छानबे क्षेत्र के बघेडाखुर्द व बघेडाकला के मध्य कर्णावती नदी पर 206.24 लाख रुपये की लागत से पुल निर्माण के लिए सोमवार को विधायक राहुल प्रकाश ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:54 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:54 PM (IST)
विधायक ने कर्णावती पुल निर्माण के लिए किया भूमिपूजन
विधायक ने कर्णावती पुल निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : छानबे क्षेत्र के बघेडाखुर्द व बघेडाकला के मध्य कर्णावती नदी पर 206.24 लाख रुपये की लागत से पुल निर्माण के लिए सोमवार को विधायक राहुल प्रकाश ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। हालांकि अभी तक कर्णावती नदी पर पुराने जर्जर सकरे पुल से गुजरते समय दर्जनों लोग गिरकर घायल होने के साथ कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों की ओर से पुल की मांग वर्षो से की जा रही थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा सिर्फ आश्वासन तक ही सीमित था। क्षेत्रीय विधायक का प्रयास सराहनीय रहा, इससे लोगों में आज काफी खुशी का माहौल देखी गई।

छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने भाजपा शासन में हुए चहुमुखी विकास की चर्चा करते हुए बताया कि 2017 के पहले लोग प्रयास नहीं करते थे। इससे क्षेत्र का विकास रूका था। अब बिजली पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा का विकास जमीन पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भी विकास की जरूरत देखा उसके लिए हमेशा प्रयास किया। यदि कही कुछ कमी है उसके लिए प्रयास किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता बीसी राम ने बताया कि 206.24 लाख की लागत से कर्णावती नदी का पुल बन कर बारिश से पूर्व तैयार हो जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामशिरोमणि मौर्य व संचालन जय सिंह ने किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद पाठक, स्वामीनाथ सिंह, सुजीत कुमार, प्रेम बहादुर सिंह, विजय बिद, कौशलेश तिवारी, रावेंद्र सिंह, नारद पाल आदि रहे। ग्राम प्रधान बांके बिहारी मिश्र व विजयशंकर बिद ने आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी