नवनिर्मित मकान का बरामद गिरने से मिस्त्री की मौत

चुनार क्षेत्र के कुशहा गांव में नवनिर्मित मकान का बरामद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:25 PM (IST)
नवनिर्मित मकान का बरामद गिरने से मिस्त्री की मौत
नवनिर्मित मकान का बरामद गिरने से मिस्त्री की मौत

जागरण संवाददाता, सीखड (मीरजापुर) : चुनार क्षेत्र के कुशहा गांव में नवनिर्मित मकान का बरामदा सोमवार को गिरने से राजमिस्त्री मंशाराम (65) की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में रोना बिलखना शुरू हो गया।

कुशहां गांव निवासी अरुण मिश्र के पुश्तैनी मकान के सामने नवनिर्मित बरामदे का पटरा हटाते समय पटरा सहित पूरा बरामदा भरभरा कर गिर गया। वही पटरा खोल रहे मिस्त्री मंशाराम निवासी सोनवर्षा मलबे में दब गए। जब तक गांव के लोग मलबे से उन्हें बाहर निकालते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि उनके साथ काम कर रहा हेल्पर सतीश निवासी खानपुर बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी होते ही गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अदलपुरा राम सिंहासन शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चुनार भेज दिया।

chat bot
आपका साथी