नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप

पड़री थानाक्षेत्र के एक गांव कि रहने वाली किशोरी ने अपनी 15 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म होने का आरोप युवक पर लगाते हुए तहरीर दी है। किशोरी का आरोप है कि 16 फरवरी को आरोपित ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया और पकड़े जाने पर जान से मारने की धमकी दी। यह घटना 112 नंबर पर भी दर्ज है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 04:43 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 04:43 PM (IST)
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप

जासं, मीरजापुर : पड़री थानाक्षेत्र के एक गांव कि रहने वाली किशोरी ने अपनी 15 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म होने का आरोप युवक पर लगाते हुए तहरीर दी है। किशोरी का आरोप है कि 16 फरवरी को आरोपित ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया और पकड़े जाने पर जान से मारने की धमकी दी। यह घटना 112 नंबर पर भी दर्ज है। आरोप है कि इतना कुछ होने के बावजूद पुलिस आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज नहीं कर रही और जबरन समझौता कराया जा रहा है। पीड़िता के परिजनों ने शनिवार को आइजी जोन विध्याचल व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी