धान खरीद में लाएं तेजी राज्यमंत्री ने दिया निर्देश

ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्त्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने मड़िहान एवं राजगढ़ में धान क्रय केंद्रों का बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। महिला उपभोक्ता धान क्रय केंद्र धुरकर में धान खरीद कम मिलने पर कड़ी नाराजगी जताया। सचिव द्वारा रजिस्टर में ज्यादा धान क्रय दिखाया गया एवं मौके पर स्टाक कम मिलने पर सचिव को फटकार लगाया। कहा कि सरकार की मंशानुरुप किसानों से धान खरीद करें अन्यथा खरीद में लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों से ससमय धान क्रय खरीद हो और 72 घंटे में धान खरीद की धनराशि को उनके खाते में भेजा जाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 08:27 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 10:51 PM (IST)
धान खरीद में लाएं तेजी  राज्यमंत्री ने दिया निर्देश
धान खरीद में लाएं तेजी राज्यमंत्री ने दिया निर्देश

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्त्रोत ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने मड़िहान एवं राजगढ़ में धान क्रय केंद्रों का बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। महिला उपभोक्ता धान क्रय केंद्र धुरकर में धान खरीद कम मिलने पर कड़ी नाराजगी जताया। सचिव द्वारा रजिस्टर में ज्यादा धान क्रय दिखाया गया एवं मौके पर स्टाक कम मिलने पर सचिव को फटकार लगाया। कहा कि सरकार की मंशानुरुप किसानों से धान खरीद करें अन्यथा खरीद में लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों से ससमय धान क्रय खरीद हो और 72 घंटे में धान खरीद की धनराशि को उनके खाते में भेजा जाए।

क्रय केंद्र प्रभारी राम निवास ने ऊर्जा राज्यमंत्री ने बताया कि तीन हजार कुंतल धान खरीद की गई जिसमें से 2700 कुंतल धान कुटाई के लिए मिलों को भेजा जा चुका है। ऊर्जा राज्यमंत्री ने बुधवार को मड़िहान में साधन सहकारी समिति जमुई एवं हाट शाखा केंद्र कलवारी एवं महिला उपभोक्ता शाखा धुरकर केंद्र का निरीक्षण किया। जमुई में किसानों ने शिकायत किया कि बोरा कम है। जिस पर डीआरएमओ ने बताया कि जमुई में खरीद के लिए क्रय केंद्र प्रभारी को एक हजार बोरा मिला था। राजगढ़ हाट शाखा में मौके पर कम तौल कि शिकायत मिली। डीआरएमओ ने बताया कि चार कांटे से खरीद हो रही है। इस मौके पर खाद्य विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी, एडीसीओ कोऑपरेटिव एवं सुरेंद्र सिंह, रामबली सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी