राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने विध्यधाम में नवाया शीश

जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार महिला कल्याण उत्तर प्रद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:25 PM (IST)
राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने विध्यधाम में नवाया शीश
राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने विध्यधाम में नवाया शीश

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने रविवार की शाम परिवार संग विध्यधाम पहुंचकर मां विध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाया।

राज्यमंत्री दोपहर लगभग दो बजे विध्याचल के अष्टभुजा डाक बंगला पर पहुंची। शाम करीब छह बजे मां विध्यवासिनी के दर्शन-पूजन को निकलीं। पुरानी वीआइपी मार्ग से कतारबद्ध होकर गर्भगृह में पहुंच विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके उपरांत मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन कर हवन कुंड की परिक्रमा की। तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्रा ने दर्शन-पूजन कराया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना हुईं।

chat bot
आपका साथी