लॉकडाउन से पहले बाजारों में खरीदारी को उमड़ी भीड़

प्रदेश भर में दस जुलाई की रात से लॉकडाउन होने की घोषणा होते ही शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लॉकडाउन 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक रहेगा। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में बाजारों में जरूरी सामान खरीदने पहुंचे। किसी ने सब्जी आटा दाल चावल खरीदा तो कोई दवा खरीदता नजर आया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 08:34 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 11:09 PM (IST)
लॉकडाउन से पहले बाजारों  में खरीदारी को उमड़ी भीड़
लॉकडाउन से पहले बाजारों में खरीदारी को उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : प्रदेश भर में दस जुलाई की रात से लॉकडाउन होने की घोषणा होते ही शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लॉकडाउन 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक रहेगा। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में बाजारों में जरूरी सामान खरीदने पहुंचे। किसी ने सब्जी, आटा, दाल, चावल खरीदा तो कोई दवा खरीदता नजर आया।

आवश्यक सेवाओं को प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। इसके बावजूद शुक्रवार को शहर के मेडिकल स्टोर पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। दवा लेने आए लोगों ने कहा कि कल बाजार बंद रहेगा। असुविधा से बचने के लिए आज ही दवा खरीद ली है। सबसे ज्यादा भीड़ दैनिक उपयोग की वस्तुओं को खरीदने के लिए रही। बाजार में लोगों ने आटा, दाल, चीनी, चावल के साथ ही सब्जियों की जमकर खरीदारी की। राशन खरीद रहे रामबली गुप्ता ने बताया कि रसोई में कुछ सामान खत्म हो गया था। कल से प्रतिबंध लागू हो जाएगा, इसलिए आज ही खरीदारी कर ली है। प्रतिबंध के एलान के साथ ही शुक्रवार को सबसे ज्यादा भीड़ शहर के वासलीगंज व घंटाघर में रही। इसके अलावा त्रिमोहानी पर भी महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंची। स्टेशन रोड पर स्थिति रोज की तरह ही रही। जलजमाव व जाम से परेशान दिखे लोग

कोरोना संक्रमित मिलने पर शहर के मुख्य बाजार को जोड़ने वाले अधिकतर मार्ग हाटस्पाट घोषित होने से लोगों को शुक्रवार को जाम का सामना पड़ा। हालांकि हाटस्पाट बनाए गए मोहल्लो में सन्नाटा छाया रहा। गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, मुकेरी बाजार, इमरती रोड, संगमोहाल, स्टेशन रोड, तहसील रोड, शास्त्री सेतु मार्ग पर जाम देखी गई। इस बीच लोग बारिश व जलजमाव से काफी परेशान दिखे। वहीं दो पहिया वाहन चालकों को बड़े वाहनों के छींटे का सामना करना पड़ा। लॉकडाउन बढ़ने का भय, बाजारों में बढ़ी भीड़

जासं, कछवां (मीरजापुर) : कोरोना महामारी के चलते जहां देश में लॉकडाउन के बाद अनलॉक-2 किया गया था। वही गुरुवार को प्रदेश सरकार द्वारा दोबारा लॉकडाउन का फरमान जारी कर दिया। लॉकडाउन के मद्देनजर शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन जमकर खाने पीने की सामग्री खरीदने में लोग जुट रहे। कस्बा क्षेत्र से लगायत आसपास के छोटे बड़े बाजारों में खाने-पीने के सामानों की बिक्री में इजाफा देखा गया। बाजारों में सुबह से ही भीड़ की स्थिति बनी रही। लोगों द्वारा दोपहिया, चार पहिया वाहनों पर ज्यादा से ज्यादा खाने पीने की वस्तुओं का खरीद कर ले जाया जा रहा था। वही लोगों में कहीं न कहीं डर की स्थिति बनी हुई है कि कही सरकार द्वारा तीन दिन बाद लॉकडाउन की तारीख को और न बढ़ा दिया जाए। जिसके कारण लोग खाने-पीने के सामानों का स्टॉक कर ले रहे है।

chat bot
आपका साथी