ग्रामीण महिलाओं की सुनी पीड़ा, कार्रवाई के निर्देश

जागरण संवाददाता राजगढ़ (मीरजापुर) विकास खंड ग्राम सचिवालय में आयोजित जागरूकता शिविर व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:26 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:26 PM (IST)
ग्रामीण महिलाओं की सुनी पीड़ा, कार्रवाई के निर्देश
ग्रामीण महिलाओं की सुनी पीड़ा, कार्रवाई के निर्देश

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : विकास खंड ग्राम सचिवालय में आयोजित जागरूकता शिविर व जनसुनवाई कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया।

अनीता ने कहा कि सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ती ही जा रही है। सरकार समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार दे रही है। सदस्य ने कहा कि महिलाओं को कानूनी सुरक्षा के मद्देनजर कोई भी असुविधा होने पर पांच दिन भोजन, रहने की सुविधा निश्शुल्क दी जाती है। महिलाओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है। शिविर में सबसे ज्यादा समस्या विधवा, वृद्धा, राशन न मिलने की समस्या रही।

इस दौरान गांव की पत्ती देवी, सुनीता, धनवती देवी एवं विमला देवी ने पेंशन न मिलने की शिकायत की, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द समस्या का निस्तारण किया जाए। शांति देवी पत्नी सुनील कुमार बौराई जिगना ठगी और धोखाधड़ी की शिकायत की, पुष्पलता गुप्ता पल्स पोलियो अभियान में दवा पिलाई थी, मानदेय नहीं मिला, राजकीय पद्धति आश्रम मड़िहान में दो लड़कियों का प्रवेश कराने की गुहार लगाई। आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए योजनाएं चला रही हैं, जिससे बालिकाओं को भी काफी राहत मिल रही है।

चुनार सीओ रमाकांत राय ने कहा कि महिला हेल्पलाइन शुरू की गई है। इसमें पीड़ित महिला थाने में आकर अपनी समस्या बता सकती हैं। चुनार एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल, बीडीओ रामदरस चौधरी, एडीओ पंचायत राजगढ़ पंकज वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ कुमार शुक्ला, दिव्या सिंह, शालिनी, कामिनी, राहुल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महिला थानाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा सरोज आदि रहे।

chat bot
आपका साथी