विवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान

जागरण संवाददाता लालगंज (मीरजापुर) क्षेत्र के चरखहां (कोठी) गांव में विवाहिता चंदा बिद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:40 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:40 PM (IST)
विवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान
विवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : क्षेत्र के चरखहां (कोठी) गांव में विवाहिता चंदा बिद (21) ने बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। मौत की जानकारी होते ही स्वजन रोने बिलखने। दूसरे दिन सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ उमाशंकर सिंह ने घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के लिए पहुंच गए। वही मृतका के पिता ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

पटेहरा क्षेत्र के दीपनगर निवासी छोटे लाल बिद ने अपनी पुत्री चंदा देवी का विवाह चरखहां (कोठी) निवासी रवींद्र के साथ तीन साल पूर्व किया था। शादी के बाद से पति-पत्नी एक दूसरे के संग अच्छे तरह से जीवन व्यतीत कर रहे थे। आरोप है कि बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गया। इसके बाद पति घर के बाहर चला गया और पत्नी कच्चे मकान के बडेर में फांसी का फंदा बनाकर झूलकर अपनी इइलीला समाप्त कर लिया। कुछ देर बाद जब घर के लोगों ने चंदा को फंदे से झूलते देखा तो अवाक रह गए और रोने बिलखने लगे। घटना की जानकारी होने के बाद मायका पक्ष के लोग पहुंच गए। वही मायका वालों की मौजूदगी में पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह के साथ सीओ ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लालगंज ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी