संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी, हुई मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी कंचन (26) पत्नी विजय बहादुर की बुधवार की रात संदिग्धावस्था में आग में झुलस कर मौत हो गई। रात के समय अचानक इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। उधर मायके पक्ष से आई महिलाएं ससुराल पक्ष पर आरोप प्रत्यारोप का बौछार करने लगी। पुलिस उपाधीक्षक व प्रभारी कोतवाल मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। तहसीलदार मजिस्ट्रेट के समक्ष पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 05:06 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 05:06 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी, हुई मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी, हुई मौत

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी कंचन (26) पत्नी विजय बहादुर की बुधवार की रात संदिग्धावस्था में झुलस कर मौत हो गई। रात के समय हुई घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर मायके पक्ष से आई महिलाएं ससुराल पक्ष पर आरोप प्रत्यारोप का बौछार करने लगी। सीओ व प्रभारी कोतवाल ने जांच पड़ताल की। वहीं मजिस्ट्रेट के समक्ष पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

रामकुमार के तीन पुत्रों में विजय बहादुर सबसे छोटा था। रात में खाना खाने के बाद कंचन खपड़ैल में तथा पति विजय बहादुर मकान के बाहर बने पिता के आवास में सोने चला गया था। रात लगभग दो-ढाई बजे कच्चे खपड़ैल के मकान में आग की लपटों को देख लोगों ने शोर मचाया। परिजनों ने देखा तो कंचन शोला बन आग में घिरी हुई थी। कंचन के श्वसुर रामकुमार व पति, जेठ एवं अन्य परिजनों काफी प्रास कर आग पर काबू पाया लेकिन तबतक कंचन की मौत हो चुकी थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने पीआरवी पुलिस व मायके के लोगों को रात में ही घटना के बाबत सूचना दी। जानकारी मिलते ही पहले थाना प्रभारी हरिश्चंद्र लहंगपुर पुलिस फोर्स संग पहुंच गए।

मासूम पुत्र के सिर से उठ गया मां का आंचल

कंचन की वर्ष 2016 में शादी हुई थी। लगभग दो वर्ष का एक पुत्र है। विजय बहादुर अपनी पत्नी कंचन के साथ गुजरात रहता था। लॉकडाउन में काम बंद होने से वह घर पर पत्नी बच्चे के साथ आकर रह रहा था। उधर कंचन की मौत के बाद मासूम बच्चे के सिर से मां का आंचल सदा के लिए उठ गया।

chat bot
आपका साथी